Jharkhand: रांची में 11 अप्रैल को हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के साथ भाजपा का विशाल प्रदर्शन, दीपक प्रकाश का ऐलान

दीपक प्रकाश ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ हमें अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतारना है. जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो. साथ ही जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है. झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि भाजपा 11 अप्रैल को रांची में ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ के आह्वान के साथ विशाल प्रदर्शन करेगी. उन्होंने यह ऐलान प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों और पार्टी विधायकों की बैठक में किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण, राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम सहित विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई. पदाधिकारियों को अहम टास्क दिये गये. बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ राजस्तरीय विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गयी. दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को अब चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए. हम सभी को अब अपने कार्यों की गति चौगुनी करनी है.
Also Read: रामगढ़ उपचुनाव : जनतंत्र के आगे आजसू-भाजपा का धनतंत्र काम नहीं आयेगा, दुलमी की चुनावी जनसभा में हेमंत सोरेन
दीपक प्रकाश ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ हमें अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतारना है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो. साथ ही जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधि एक सिक्के के दो पहलू हैं.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ऑक्सीजन पर चल रही है. यह सरकार अपनी नाकामियों, विफलताओं से घिरती जा रही. श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को अब एक धक्का देने की जरूरत है. उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड एवं जिला स्तर पर हुए प्रदर्शन के बाद 11अप्रैल 2023 को रांची में विशाल प्रदर्शन की घोषणा की. कहा कि कार्यकर्ता ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ अभियान में जुट जाएं.
Also Read: सीएम हेमंत सोरेन का भाजपा को दो टूक- मुझे परेशान कर सकते हैं, पर मेरी सरकार नहीं गिरा सकते
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा को गरीब कल्याण कार्यक्रमों और नीतियों के आधार पर पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मत हासिल करना है. कहा कि विरोधियों की बौखलाहट एवं सत्तालोलुपता की वजह से मोदी सरकार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी सहयोगी दलों के साथ 35 करोड़ मत प्राप्त करके केंद्र में तीसरी बार पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनायेगी.
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा की. साथ ही आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये. स्वावलंबी भारत अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की चर्चा की. कहा कि 22 मार्च को धनबाद में बिहार दिवस, 30 मार्च को रांची में राजस्थान दिवस जबकि 1 अप्रैल को जमशेदपुर में उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) मनाया जायेगा.
Also Read: आदिवासी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा, बोले हेमंत सोरेन
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को प्रदेश के सभी बूथों पर अप्रैल के अंतिम रविवार को उत्सव की तरह मनाने के निर्देश दिये. कहा कि 100वें एपिसोड को समाज के विभिन्न वर्गों की 100 का समूह बनाकर कार्यकर्ता सुनेंगे. श्री सिंह ने समर्पण निधि, आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की भी विस्तार से चर्चा की.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, जेपी पटेल, डॉ प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, शर्मिला रजक, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, राहुल अवस्थी, किसलय तिवारी, अमरदीप यादव, अनवर हयात, आरती कुजूर, अमर बाउरी सहित जिलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




