BJP@46: झारखंड में भाजपा स्थापना दिवस पर पंच निष्ठा और अंत्योदय के विचारों पर फोकस

झारखंड में एक सप्ताह चलेगा भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम.
BJP@46: भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना के 45 साल पूरे करने के बाद 46वें साल में प्रवेश कर गयी है. पार्टी ने 6 अप्रैल को रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस साथ-साथ मनाने की घोषणा की है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता पंच निष्ठा और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचायें. लोगों को भाजपा से जोड़ें. उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां भी गिनायीं.
BJP@46: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना के 45 साल पूरे हो गये. रविवार 6 अप्रैल को पार्टी ने 46वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा है कि पंच निष्ठा और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस एक साथ मनायेंगे. 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगायेंगे. इसके बाद 7 से 12 अप्रैल तक पार्टी गांव/बस्ती चलो अभियान चलायेंगे. इतना ही नहीं, स्वच्छता अभियान, लाभार्थी संपर्क और चौपाल भी लगायेंगे. इसमें भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे. रवींद्र राय ने बताया कि स्थापना दिवस पर भाजपा आपातकाल के कार्यकर्ताओं, मीसा बंदियों और कारसेवकों को सम्मानित करेगी.
रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस साथ-साथ
रवींद्र राय ने कहा, ‘यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष भाजपा का 46वां स्थापना दिवस और रामनवमी दोनों एक ही दिन 6 अप्रैल (April 6) को है. भाजपा कार्यकर्ता दोनों उत्सव को धूमधाम से मनायेंगे. गिरिडीह में डॉ राय ने कहा कि श्रीराम भारत की आत्मा हैं. भाजपा उस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कि अंत्योदय का विचार राम के आदर्शों, रामकाज को आगे बढ़ाने वाला है.
भाजपा ने देश को दी नयी दिशा – डॉ रवींद्र राय
झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश को नयी दिशा दी है. अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे-ऐसे लोक कल्याणकारी निर्णय हुए, जो आजाद भारत में नहीं हुए थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रवींद्र राय ने गिनाये भाजपा के बड़े काम
- अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि के मुकदमे का निबटारा और रामलला का भव्य मंदिर निर्माण
- तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मिली मुक्ति
- धारा 370 की समाप्ति से राष्ट्र की एकात्मता की मजबूती
- वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक से गरीब मुस्लिम के विकास का मार्ग होगा प्रशस्त
- 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून
- गांव, गरीब और किसान को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा
- चांद और मंगल तक सफल हुई भारत की यात्रा
लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील
डॉ राय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्थापना दिवस पर पंच निष्ठा और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं. जो लोग अब तक भाजपा से नहीं जुड़े हैं, उन्हें पार्टी के साथ जोड़ें.
झारखंड भाजपा के आगामी कार्यक्रम
- 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में एवं घरों पर कार्यकर्ता पार्टी का ध्वज लगाएंगे.
- 7 से 12 अप्रैल तक मंडल, वार्ड, पंचायत जिला और प्रदेश के पदाधिकारी गांव/बस्ती चलो अभियान चलायेंगे.
- अभियान के दौरान मंदिरों, जलाशयों और स्कूलों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाये जायेंगे.
- स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और अस्पतालों का दौरा कर कार्यकर्ता वहां की स्थिति का जायजा लेंगे.
- गांव और मुहल्ले में यात्रा निकालकर शाम में चौपाल भी लगायेंगे, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे.
इसे भी पढ़ें
5 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें
ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति
बोकारो लाठीचार्ज में मृत युवक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा, अस्थायी नौकरी भी, देखें Video
वक्फ बिल पर झारखंड में हंगामा है क्यों बरपा? एक-दूसरे पर तीर चला रहे कांग्रेस, भाजपा के नेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




