ePaper

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Updated at : 09 Jun 2025 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Governor Santosh Gangwar garlanding the statue of Birsa Munda

Governor Santosh Gangwar garlanding the statue of Birsa Munda

Birsa Munda 125th Death Anniversary: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को बिरसा चौक और राजभवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राज्यपाल ने धरती आबा को श्रद्धांजिल दी. उन्होंने कहा बिरसा मुंडा का त्याग, साहस और समाज के लिए संघर्ष भावी पीढ़ियों के लिए सदैव पथप्रदर्शक है.

विज्ञापन

Birsa Munda 125th Death Anniversary: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राज भवन और बिरसा चौक में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को करते हुए उन्हें नमन किया.

राज्यपाल ने बिरसा मुंडा को किया नमन

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व झारखंड की माटी के वीर सपूत, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. उनका त्याग, साहस और समाज के लिए संघर्ष भावी पीढ़ियों के लिए सदैव पथप्रदर्शक है.

बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि

बता दें कि आज भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि है. 1900 में 9 जून के दिन रांची जेल में भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी अंतिम सांस ली थी. बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जननायक थे. इन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत दी थी. भगवान बिरसा मुंडा अपने अदम्य शौर्य और साहस के लिए प्रसिद्ध हैं. महज 25 साल की उम्र में बिरसा ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे. बिरसा मुंडा, जिन्हें धरती आबा भी कहा जाता है, उलगुलान और साहस के प्रतीक पुरुष हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यपाल ने साझा की तस्वीरें-

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यपाल
राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर किया नमन
धरती आबा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते राज्यपाल
धरती आबा की बिरसा चौक में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यपाल

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला में भक्तों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 176 स्टैंड पोस्ट की होगी व्यवस्था

महास्नान के बाद एकांतवास में चले जायेंगे जगन्नाथ स्वामी, 15 दिनों तक नहीं होंगे महाप्रभु के दर्शन

झारखंड के इन 6 पवित्र स्थलों का है ‘धरती आबा’ से गहरा नाता

Sadar Hospital Deoghar: सदर अस्पताल का हाल बेहाल, छत से टपकता पानी कर रहा मरीजों को परेशान

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola