crime news : पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 06 Sep 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
crime news : पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

पुरुलिया रोड में हुई घटना

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची़ लालपुर थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक अंदलिब अदनान गंभीर रूप से घायल हो गया. वह नाला रोड, हिंदपीढ़ी का रहनेवाला था. उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि अदनान बाइक से लोयला स्कूल गली के पास से पुरुलिया रोड पर निकला. इसी दौरान सर्जना चौक से डंगरा टोली की ओर जा रही पिकअप वैन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. मौके पर लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद और उनकी टीम पहुंची थी. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन थड़पखना का था. उस पर जेनरेटर लोड था. घटना के बाद पिकअप वैन भाग गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola