कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घंटे जाम रहा एनएच-33
Updated at : 07 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन

दो घंटे जाम रहा एनएच-33
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
एनएच-33 रिंग रोड में शुक्रवार की शाम कार बीआर21एई 0319 की चपेट में आने से चिलदाग निवासी बेलाल अंसारी (52) की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और मार्ग अवरूद्ध कर दिया. जाम करीब दो घंटे रहा. मिली जानकारी के अनुसार बेलाल अंसारी अपनी बाइक से विकास की तरफ से जा रहे थे. टोल प्लाजा पार करते ही जमशेदपुर से नालंदा जा रहे कार की चपेट में वे आ गये. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. इस दौरान रांची से बिहार जानेवाले करीब 500 वाहन जाम में फंस गये. थाना प्रभारी हीरालाल साह, एसआई रविशंकर सिंह सहित पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद में सभी सवार वाहर छोड़कर भाग गये. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, परवेज खान, अब्दुल इमाम अंसारी, जलनाथ चौधरी, मुस्तफा अंसारी, सगीर अंसारी सहित अन्य घटनास्थल पहुंचे. इन्होंने टोल प्लाजा के पास स्पीड ब्रेकर व डिवाइडर बनवाने की मांग की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




