झारखंड भाजपा के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में निभायेंगे भूमिका

झारखंड भाजपा को मिली बड़ी खुशखबरी.
Jharkhand Politics: पार्टी की ओर से मार्च में ही संगठनात्मक प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था. पार्टी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. झारखंड में कुल 29 हजार संगठनात्मक बूथ हैं, जिनमें से 20 हजार से ज्यादा बूथों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. वहीं, राज्य के 18 जिलों में मंडल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
Jharkhand Politics| रांची, सतीश कुमार : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अब झारखंड भाजपा का भी प्रतिनिधित्व होगा. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा की ओर से बूथों व मंडलों में 50 प्रतिशत से संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति प्रदान कर दी है. झारखंड के साथ महाराष्ट्र को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने की स्वीकृति मिल गयी है. अब इन दोनों राज्यों के प्रदेश प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.
15 दिसंबर को शुरू हुआ था भाजपा का सदस्यता अभियान
ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है. हालांकि, अभी तक इसकी तिथि तय नहीं हुई है. झारखंड में विधानसभा चुनाव होने की वजह से भाजपा ने 15 दिसंबर 2024 से सदस्यता अभियान शुरू किया था. इसके बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी थी. झारखंड में संगठनात्मक प्रक्रिया लगभग दो माह विलंब से चल रही है.
मार्च में ही संगठनात्मक प्रक्रिया पूरा करने का था लक्ष्य
पार्टी की ओर से मार्च में ही संगठनात्मक प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था. पार्टी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. झारखंड में कुल 29 हजार संगठनात्मक बूथ हैं, जिनमें से 20 हजार से ज्यादा बूथों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. वहीं, राज्य के 18 जिलों में मंडल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब संताल परगना के छह जिलों में मंडल के गठन की प्रक्रिया चल रही है. अगले सप्ताह तक यहां भी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद सभी 516 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा एक साथ की जायेगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
27 संगठनात्मक जिलों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी
मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद भाजपा के 27 संगठनात्मक जिलों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इनमें से 14 जिलों में जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व को इसकी रिपोर्ट भेजी जायेगी. इसके आधार पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे और चुनाव की प्रक्रिया पूरी करायी जायेगी. पार्टी की ओर से आपसी सहमति बना कर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 3 स्टेशनों का उद्घाटन, मिलेंगी इतनी सुविधाएं
झारखंड के लिए खुशखबरी : जल्द आयेगा मानसून, खेती को मिलेगा बूस्ट
Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




