ePaper

झारखंड के लिए खुशखबरी : जल्द आयेगा मानसून, खेती को मिलेगा बूस्ट

Updated at : 22 May 2025 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
Monsoon News Jharkhand 2025

झारखंड में कब आयेगा मानसून.

Monsoon News: मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि केरल में मानसून के प्रवेश करने के 10-12 दिन के भीतर झारखंड पहुंच जाता है मानसून. इस बार उम्मीद की जा रही है कि 25 मई तक मानसून केरल में दस्तक दे देगा. अगर ऐसा हुआ, तो झारखंड में 5 से 7 जून के बीच मानसून पहुंच जायेगा. उत्तरी और मध्य भाग में दोपहर बाद गरज चमक के साथ बारिश होगी. ईस्ट-वेस्ट ट्रफ पंजाब से लेकर उत्तरी बांग्लादेश तक फैला है, जिसकी वजह से नमी वाली हवा आ रही है.

विज्ञापन

Monsoon News: झारखंड में इस साल समय से पहले मानसून आ सकता है. इसका फायदा किसानों को मिलेगा. वे समय पर खेतों में बुवाई कर सकेंगे और मानसून का लाभ उठा सकेंगे. यह कहना है भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद का. उन्होंने कहा कि इस साल झारखंड में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहने की उम्मीद है. इसका मतलब यह हुआ कि झारखंड के लिए मानसून को लेकर खुशखबरी है. मानसून जल्द आयेगा और इससे खेती को बूस्ट मिलेगा.

झारखंड में अच्छी होगी मानसून की बारिश

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार झारखंड में मानसून की अच्छी बारिश होगी. अगर परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो काफी अच्छा रहेगा मानसून. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि झारखंड में 5 से 7 जून के बीच मानसून के प्रवेश करने की संभावना है.

केरल के कितने दिनों बाद झारखंड पहुंचता है मानसून?

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि केरल में मानसून के प्रवेश करने के 10-12 दिन के भीतर झारखंड पहुंच जाता है मानसून. इस बार उम्मीद की जा रही है कि 25 मई तक मानसून केरल में दस्तक दे देगा. अगर ऐसा हुआ, तो झारखंड में 5 से 7 जून के बीच मानसून पहुंच जायेगा.

एक सप्ताह के भीतर पूरे झारखंड को कवर कर लेता है मानसून

अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून आने के एक सप्ताह के भीतर पूरे झारखंड को कवर कर लेगा. यानी झारखंड में मानसून की दस्तक के एक सप्ताह के भीतर पूरे झारखंड में मानसून की बारिश शुरू हो जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो मानसून को लेकर विभाग सकारात्मक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केरल में 25 मई को मानसून के पहुंचने की संभावना

केरल में जब मानसून आता है, उसके 10-12 दिन बाद झारखंड में मानसून पहुंच जाता है. केरल में इस बार 25 मई तक मानसून के आने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ, तो 5 से 7 जून को झारखंड में मानसून पहुंच सकता है. मानसून को पूरे झारखंड को कवर करने में एक सप्ताह का समय लगता है. अभी के हिसाब से स्थिति सकारात्मक हैं. अगर परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

पंजाब से उत्तरी बांग्लादेश तक फैला है ईस्ट-वेस्ट ट्रफ

उत्तरी और मध्य भाग में दोपहर बाद गरज चमक के साथ बारिश होगी. ईस्ट-वेस्ट ट्रफ पंजाब से लेकर उत्तरी बांग्लादेश तक फैला है, जिसकी वजह से नमी वाली हवा आ रही है. इसकी वजह से झारखंड के उत्तरी और बिहार के दक्षिणी भाग से गुजर रहा है. इसलिए झारखंड के उत्तरी और मध्य भाग में गरज चमक के साथ बारिश होती है. तेज हवाएं चलतीं हैं. इसलिए सुबह में गर्मी और दोपहर के बाद बारिश तेज हवाओं के चलते ठंड का अहसास होता है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 22 मई 2025 को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा

Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

प्रभात संवाद में बोले डॉ प्रशांत भल्ला- छात्र अपना लक्ष्य बड़ा रखें, शॉर्टकट नहीं तलाशें, सफलता अवश्य मिलेगी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola