ePaper

प्रभात संवाद में बोले डॉ प्रशांत भल्ला- छात्र अपना लक्ष्य बड़ा रखें, शॉर्टकट नहीं तलाशें, सफलता अवश्य मिलेगी

Updated at : 22 May 2025 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
dr bhalla in deoghar prabhat khabar samvad

प्रभात संवाद में डॉ प्रशांत भल्ला. फोटो : प्रभात खबर

Dr Prashant Bhalla: संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मॉडर्न एरा में जरूरत के मुताबिक स्किल्ड बनाया जाता है. बच्चे खुद को ग्लोबल कंपीटीशन के लिए कैसे तैयार करें, उनके सामने क्या चुनौतियां हैं, बिहार-झारखंड के बच्चों को कैसे अवसर मिल सकता है, इन सारे मुद्दों पर बुधवार को देवघर पहुंचे इस यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ ओपी भल्ला के पुत्र और मानव रचना यूनिवर्सिटी के चांसलर व मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ प्रशांत भल्ला से प्रभात खबर ने खास बातचीत की. प्रस्तुत है संजीत मंडल की डॉ प्रशांत भल्ला से खास बातचीत के अंश.

विज्ञापन

Dr Prashant Bhalla in Deoghar: वर्ष 1997 में डॉ ओपी भल्ला ने फरीदाबाद में मानव रचना संस्थान की स्थापना एक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के रूप में की थी. आज इस शिक्षण संस्थान में 135 से अधिक कोर्स संचालित किये जा रहे हैं. मानव रचना यूनिवर्सिटी बेस्ट 100 यूनिवर्सिटी में से एक है. यहां की पढ़ाई की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशन की गोल्ड रेटिंग प्राप्त है. संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मॉडर्न एरा में जरूरत के मुताबिक स्किल्ड बनाया जाता है. बच्चे खुद को ग्लोबल कंपीटीशन के लिए कैसे तैयार करें, उनके सामने क्या चुनौतियां हैं, बिहार-झारखंड के बच्चों को कैसे अवसर मिल सकता है, इन सारे मुद्दों पर बुधवार को देवघर पहुंचे इस यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ ओपी भल्ला के पुत्र और मानव रचना यूनिवर्सिटी के चांसलर व मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ प्रशांत भल्ला से प्रभात खबर ने खास बातचीत की. प्रस्तुत है संजीत मंडल की डॉ प्रशांत भल्ला से खास बातचीत के अंश.

मानव रचना शिक्षण संस्थान कैसे वर्ल्ड वाइड जाना माना शिक्षण संस्थान बन गया है?

मानव रचना शिक्षण संस्थान की शुरुआत मेरे पिता स्व ओपी भल्ला ने 1997 में की थी. उस समय फरीदाबाद में कोई प्राइवेट एजुकेशन इंस्टूट्यूशन नहीं था. सारे बच्चे इंजीनियरिंग-मेडिकल की पढ़ाई करने बाहर जाते थे. इस कमी को देखते हुए यहां एक शिक्षण संस्थान के रूप में 180 स्टूडेंट के बैच के साथ इस संस्थान की शुरुआत हुई. क्वालिटी एजुकेशन के कारण आज 135 से भी अधिक कोर्स संचालित हो रहे हैं. यह शिक्षण संस्थान देश की 100 बेस्ट प्राइवेट यूनवर्सिटी में शामिल है. नैक ए प्लस प्लस, क्यू एस 5 स्टार रेटिंग, टाइम्स हाइयर एजुकेशन की गोल्ड रेटिंग प्राप्त यूनिवर्सिटी है.

दुनिया के अन्य देशों में भारत के छात्रों के सामने क्या चुनौतियां हैं?

देखिये, दुनिया में भारत के बच्चों के लिए अपार संभावनाएं हैं. अब फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली में ज्यादा अवसर मिल रहे हैं. लेकिन, यहां के बच्चों के सामने भाषा ज्ञान बहुत बड़ी समस्या बन रही है. इसलिए हमारी यूनिवर्सिटी बच्चों को एकेडमिक शिक्षा, टेक्निकल, मेडिकल व अन्य शिक्षा में दक्ष बनाने के साथ-साथ भाषाई ट्रेनिंग व पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विशेष फोकस करती है. ताकि बच्चों को दूसरे देशों में अवसर मिले, तो वे वहां सहज महसूस कर सकें.

ग्लोबल डिमांड के अनुसार बच्चों को तैयार करने से क्या तात्पर्य है?

ग्लोबल डिमांड से हमारा मतलब है कि विश्व में जितनी भी इंडस्ट्रीज हैं, उसकी डिमांड क्या हैं. उनकी डिमांड के अनुरूप कोर्स का चयन करने के लिए हम छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हैं, ताकि जो स्टूडेंट विदेशों में इंडस्ट्रीज या अन्य सेक्टर में अवसर तलाशना चाहते हैं, उन्हें दिक्कत नहीं हो. इसी अनुरूप मानव रचना यूनिवर्सिटी स्किल्ड स्टूडेंट तैयार करते हैं. देश हो या विदेश, सैंकड़ों कंपनियां हैं, जिनसे हमारा टाइअप है, जहां हमारी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट भी मिल रहा है. हमारे शिक्षण संस्थान में बच्चों के होलिस्टिक डेवलपमेंट की बात होती है. बच्चों को इंश्योर करते हैं कि जब वे पढ़कर बाहर निकलें, जिस स्किल की जरूरत उन्हें है, उसी अनुरूप अपना करियर चुनें.

बिहार और झारखंड के छात्र-छात्राओं के लिए आप क्या कहना चाहेंगे?

झारखंड हो या बिहार, यहां से प्रतिवर्ष 200-250 स्टूडेंट मानव रचना शिक्षण संस्थान के स्कूल में दाखिला लेते हैं. इन छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के लिए स्टूडेंट फैसिलिटेशन सेंटर, इंटरनेशनल सेंटर आदि बनाये गये है. यहां के बच्चों को पारिवारिक माहौल मिलता है. हम सिर्फ एकेडमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि मूल्य आधारित शिक्षा देते हैं. बिहार-झारखंड ही नहीं हमारे यहां जो भी बच्चे आते हैं, सभी को फुल सपोर्ट रहता है.

बिहार और झारखंड के छात्रों का किन कोर्सेज में अधिक रुझान रहता है?

बिहार-झारखंड के छात्रों का अधिक रुझान इंजीनियरिंग व कंप्यूटर एप्लीकेशन से संबंधित कोर्सेज में रहता है. हाल के दिनों में मैन्युफैक्चरिंग में छात्रों का रुझान बढ़ता दिख रहा है. इंडस्ट्री की डिमांड के साथ छात्रों का रुख भी बदलता रहता है.

स्किल डेवलपमेंट को लेकर मानव रचना दूसरों से अलग कैसे है?

स्किल डेवलपमेंट आज के दौर में बेहद महत्वपूर्ण है. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में भी इंटीग्रेशन ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एवं मेन स्ट्रीम एजुकेशन में इस पर काम किया गया है. मानव रचना में स्किल डेवलपमेंट पर मेजर फोकस किया जाता है. संस्थान ने कई इंडस्ट्री पार्टनर को अपने साथ जोड़ा है. इनमें इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, जीबिया, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आदि प्रमुख हैं. संस्थान के हर कोर्स को इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार तैयार किया गया है और इनमें प्रोफेशनल्स को जोड़ा गया है, जो छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं. हम छात्रों को यह भी बताते हैं कि वे मेन कोर्स के साथ कैसे उससे संबंधित कोर्स करके अपनी स्किल्स को इंप्रूव कर सकते हैं. संस्थान का लक्ष्य छात्रों को नये बदलाव के अनुसार भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करना है.

सीबीएसइ ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दाे बार आयोजित करने की पॉलिसी तैयार किया है. इसे आप कैसे देखते हैं?

बोर्ड परीक्षाओं का छात्रों पर काफी दबाव रहता है. यदि इंटरनेशनल लेवल की बात करें, तो छात्रों को केवल एक फ्रेमवर्क दिया जाता है, जिसमें उनको अपने दिमाग का इस्तेमाल कर रचनात्मकता के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करना होता है. मुझे लगता है कि नॉलेज के साथ एप्टीट्यूड पर भी छात्रों को फोकस बढ़ाना चाहिए. किसी भी परिवर्तन का उन पर दबाव नहीं बनना चाहिए.

स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए संस्थान में किस तरह की सुविधाएं हैं?

मानव शिक्षण संस्थान में शुरुआत से ही इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाओं के साथ कोच एवं ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दिया गया है. शूटिंग में हमने देश के टॉप शूटर्स को जोड़ा है. मनु भाकर ने हमारी एकेडमी में ट्रेनिंग ली है. गगन नारंग, आशीष बेनीवाल, श्रेयशी सिंह, विजय कुमार हमारे छात्र रह चुके हैं. मैरी कॉम हमसे जुड़ी हुई हैं. इन लोगों ने ओलिपिंक में मेडल में जीते हैं. स्पोर्ट्स नेशनल राइफल एसोसिएशन, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रेस्लिंग फेडरेशन एवं खो-खो फेडरेशन आदि से हमने खुद को जोड़ रखा है.

कामयाबी हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?

सभी छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य बड़ा रखें. कभी भी सॉर्टकट नहीं ढूंढें. सफर में कठिनाइयां आयेंगी, लेकिन इसी से गुजर कर, बाधाओं को दूर करके रास्ता भी बनेगा और आपको सफलता अवश्य मिलेगी. कभी भी छात्र ये नहीं सोचें कि गरीब हैं, तो वे पढ़ नहीं सकते. आप मेधावी हैं, आपका लक्ष्य तय है, तो मौका अवश्य मिलेगा. इस बातचीत के दौरान मानव रचना शिक्षण संस्थान के नवीन झा और अभिषेक राय भी मौजूद थे.

गरीब छात्र-छात्रा आपके संस्थान में पढ़ना चाहें, तो उन्हें कैसे अवसर मिलेगा?

गरीब छात्र-छात्राओं के लिए बहुत सारे अवसर हैं. हमारे यहां स्कॉलरशिप का प्रावधान है. 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देते हैं. छात्र-छात्राओं को डॉ ओपी भल्ला फाउंडेशन स्कॉलरशिप देते हैं. इसमें आवेदन कर सकते हैं. जो भी क्राइटेरिया है उसे फुलफील करें. जो मेरिटोरियस होंगे, उनकी शिक्षा के आड़े गरीबी नहीं आयेगी. संस्थान प्रतिवर्ष मानव रचना नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित करता है. इसमें सफल छात्र संस्थान में प्रवेश व स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकेंगे. ट्रस्ट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को अब तक 4-5 करोड़ का स्कॉलरशिप दिया है. स्टेट लेवल पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए भी छात्र यहां दाखिला पा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 22 मई 2025 को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा

Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola