Viral Video: रांची में ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पीटा, होमगार्ड जवान पर पत्थर से हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट करते ऑटो चालक

Viral Video: रांची के कटहल मोड़ पर ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. होमगार्ड का एक जवान पत्थर से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे रिम्स में एडमिट कराया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: रांची के कटहल मोड़ पर सोमवार को ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं, पत्थर से होमगार्ड के एक जवान पर हमला भी कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रिम्स में एडमिट किया गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉक्टरों की निगरानी में होमगार्ड जवान रोहित गंझू


ऑटो ड्राइवर के हमले में घायल होमगार्ड जवान का नाम रोहित गंझू है. वह झारखंड के चतरा जिले का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि इलाज के बाद रोहित गंझू का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है. डॉक्टरों की निगरानी में उसे अस्पताल में ही रखा गया है.

ऑटो चालकों की दिनदहाड़े दबंगई

41 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि रांची के कटहल मोड़ पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पकड़कर ला रहे हैं. इसी दौरान चौक पर मौजूद अन्य ऑटो ड्राइवर वहां जुट जाते हैं और ट्रैफिक पुलिकर्मियों के साथ मारपीट करने लगते हैं. कुछ देर के लिए कटहल मोड़ रणक्षेत्र में तब्दील दिखता है. आस-पास से अन्य गाड़ियां गुजर रही हैं. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ ऑटो ड्राइवर मारपीट कर रहे हैं. दिनदहाड़े ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिकर्मियों और होमगार्ड के जवानों के साथ मारपीट की. आखिर में एक ऑटो चालक ने होमगार्ड जवान पर पीछे से पत्थर से सिर पर हमला बोल दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

ये भी पढ़ें: Birsa Munda 125th Death Anniversary : बिरसा मुंडा का संघर्ष और राष्ट्रीय पहचान, पढ़ें अनुज कुमार सिन्हा का लेख

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola