झारखंड में आज से मॉनसून का असर, रांची में छाये बादल, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

Updated at : 17 Jun 2025 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Monsoon Tracker: झारखंड में आज सुबह से ही मॉनसून का असर दिखने लगा है. राजधानी रांची में आसमान में बादल छाये हुए हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Monsoon Tracker: झारखंड में आज से मॉनसून का असर दिखने लगेगा. 17 जून को राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी. इससे मौसम ठंडा होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. अगले 24 घंटे में मॉनसून का असर झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी नजर आने लगेगा.

रांची में सुबह से छाये बादल

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून से राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज सुबह से ही रांची में बादल छाये हुए हैं. जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई. इस दौरान लोगों ने मौसम में ठंडक महसूस किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वज्रपात से एक बच्ची की मौत

बता दें कि सोमवार को संताल परगना के कई इलाकों में बारिश हुई. इसमें सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में 30 मिमी रिकॉर्ड की गयी. जबकि बोकारो में छह मिमी बारिश दर्ज की गयी. हालांकि, 16 जून को राजधानी रांची में लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे. लेकिन दोपहर में जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. कुछ जगहों पर एक से दो मिमी वर्षा दर्ज की गयी. इस दौरान टंडवा में वज्रपात से पोकला कसिवाडीह पंचायत के सुरेंद्र भुइयां की आठ वर्षीय पुत्री की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें Aaj Ka Mausam: आज 17 जून को झारखंड के इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आईएमडी से जारी हुआ येलो अलर्ट

देर रात कई जिलों में बारिश

वहीं, देर रात गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा सहित कई जिलों में बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में दर्ज किया गया. सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Heavy Rain Alert: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश, 20 जून तक IMD की चेतावनी

LPG Price Today: आज 17 जून 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola