Aaj Ka Mausam: आज 17 जून को झारखंड के इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आईएमडी से जारी हुआ येलो अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट.
Aaj Ka Mausam: रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री हो गया है, तो जमशेदपुर का 35.2, डालटनगंज का 38.4, बोकारो का 35.1 और चाईबासा का उच्चतम पारा 35.8 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. आज का मौसम कैसा रहने वाला है, यहां पढ़ें.
Aaj Ka Mausam: झारखंड का मौसम बदल रहा है. मानसून के दस्तक देने से पहले झारखंड के कम से कम 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड के दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है.
झारखंड के उत्तरी भागों में वज्रपात की चेतावनी
उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं. उन्होंने बताया कि अगले दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है. इसके बाद 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा.
झारखंड का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री हुआ
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटनगंज में 38.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे अधिक 29.5 मिलीमीटर वर्षा हजारीबाग जिले में हुई. बोकारो में 5.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी है.
अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री तक की गिरावट
मौसम विभाग के दैनिक मौसम विवरण के मुताबिक, रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री हो गया है, तो जमशेदपुर का 35.2, डालटनगंज का 38.4, बोकारो का 35.1 और चाईबासा का उच्चतम पारा 35.8 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरा
अगर न्यूनतम तापमान की बात करें, तो इसमें 1.0 डिग्री से 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयी है. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 27 डिग्री सेल्सियस रह गया है. रांची का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर का 25 डिग्री, बोकारो का 27.5 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है.
Aaj Ka Mausam: इन 9 जिलों में आज होगी भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार 17 जून को झारखंड के 9 जिलों में बारिश होगी, जिसमें झारखंड की राजधानी रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें
साहिबगंज के बोरियो में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, शिकायत करने वाले को जान से मारने की धमकी
विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाए किसान मोर्चा, बोले बाबूलाल मरांडी
इंतजार खत्म, झारखंड के साथ बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ में इस दिन दस्तक देगा मानसून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










