ePaper

विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाए किसान मोर्चा, बोले बाबूलाल मरांडी

Updated at : 16 Jun 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha News Jharkhand Babulal Marandi

भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में बाबूलाल मरांडी व अन्य.

BJP Kisan Morcha News: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह संकल्प है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में हो – आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने ऐसा भारत रखने का सपना देखा है, जहां कृषि, उद्योग, विज्ञान, तकनीक सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हो और देश का प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में अवसरों से सशक्त हो.

विज्ञापन

BJP Kisan Morcha News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ‘विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ विषय पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की अहम संगठनात्मक बैठक हुई. इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसान मोर्चा ‘विकसित कृषि संकल्प’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाये.

गांव-गांव तक किसान हितैषी योजना पहुंचा रही केंद्र सरकार

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटी है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रहे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रगतिशील किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं बाजार से जुड़ने के नये विकल्पों की जानकारी दी जा रही है.

‘विकसित भारत’ सिर्फ आर्थिक विकास का एजेंडा नहीं

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ केवल आर्थिक विकास का एजेंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय के सपनों और अधिकारों का प्रतिबिंब है. विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर में खुशहाली, समृद्धि और समान अवसर प्राप्त हो.

संगठनात्मक बैठक में शामिल भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता.

‘100 वर्ष पूरे होने पर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में हो भारत’

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह संकल्प है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में हो – आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने ऐसा भारत रखने का सपना देखा है, जहां कृषि, उद्योग, विज्ञान, तकनीक सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हो और देश का प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में अवसरों से सशक्त हो.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘5 प्रण’ और ‘11 संकल्प’ को धरातल पर उतारे मोर्चा : कर्मवीर सिंह

झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के लिए ‘5 प्रण’ – विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्यों का पालन, देश को प्रगति की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ‘11 संकल्प’ जैसे – कर्तव्य पालन, समावेशी विकास, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, कानून के शासन का सम्मान, महिला नेतृत्व में विकास, वंशवादी राजनीति का अंत, आरक्षण की सुरक्षा आदि, भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प है.

किसानों की समस्या पर सभी प्रखंडों पर प्रदर्शन करेगा मोर्चा : पवन साहू

प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि झारखंड में भाजपा किसान मोर्चा ने घोषणा की कि किसानों की समस्याओं को लेकर 24 जून को प्रदेश के सभी प्रखंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने की.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी थे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया.कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अजय मुंडा ने किया.

बैठक में ये लोग भी थे शामिल

बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडलीय प्रभारी, सोशल मीडिया, मीडिया, आईटी सेल, प्रवक्ता, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारीगण शामिल रहे. संगठनात्मक बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजय भारती, रीता प्रसाद, विक्रांत उपाध्याय, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रभात रंजन, सदानंद महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष टोनी जैन, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, अरविंद सिंह खुराना, राजेश कुशवाहा, विनोद ठाकुर, सुरेंद्रनाथ, अवधेश दुबे सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

आज 16 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, हर जिले का रेट यहां जानें

Jharkhand Weather: सिमडेगा के बानो में झूम के बरसे बदरा, झारखंड का तापमान गिरा, जानें कब आयेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

साहिबगंज के बोरियो में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, शिकायत करने वाले को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola