इंतजार खत्म, झारखंड के साथ बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ में इस दिन दस्तक देगा मानसून
झारखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून.
Monsoon Tracker: मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में अगले 3 दिन के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग ने कहा है कि 17 जून को राज्य के दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है.
Monsoon Tracker: झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 जून को मानसून दस्तक दे सकता है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है. मौसम केंद्र ने बताया है कि 17 जून को झारखंड के 9 जिलों (लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
मुंबई से आगे बढ़ा मानसून
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून मुंबई से आगे निकल चुका है. मानसून अब वेरावल, भावनगर, बड़ोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बड़गढ़, चांदबाली, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है. दक्षिणी पश्चिमी मानसून अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात और मध्यप्रदेश के अलावा विदर्भ के बचे हुए हिस्सों और छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन में पहुंच जायेगा.
बानो में हुई सबसे अधिक 60 मिमी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सिमडेगा के बानो में सबसे अधिक 60 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड के तापमान में आयेगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में अगले 3 दिन के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग ने कहा है कि 17 जून को राज्य के दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है.
झारखंड में कहां-कितनी बारिश हुई
- सिमडेगा में 60 मिलीमीटर
- सदर चाईबाास में 33.8 मिलीमीटर
- सिमडेगा में 29 मिलीमीटर
- घाघरा में 19 मिलीमीटर
- बोरियो में 17.4 मिलीमीटर
- चंदवा में 12.4 मिलीमीटर
- बारियातू में 11 मिलीमीटर
- चाईबासा में 9.3 मिलीमीटर
- खारसेमा में 8 मिलीमीटर
- पालकोट में 6.4 मिलीमीटर
- बोराम में 5.6 मिलीमीटर
इसे भी पढ़ें
साहिबगंज के बोरियो में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, शिकायत करने वाले को जान से मारने की धमकी
विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाए किसान मोर्चा, बोले बाबूलाल मरांडी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




