Viral Video: एक सेकंड की देर और चली जाती जान! GRP कांस्टेबल ने चलती ट्रेन से बचाई जिंदगी, रौंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: कट‍क रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरे एक यात्री को GRP कांस्टेबल तुलु बेहरा ने बचाया, बहादुरी और तत्परता की यह घटना CCTV में कैद हुई. यात्रियों और प्रशासन ने कांस्टेबल की सराहना की.

विज्ञापन

Viral Video: कट‍क रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसल गया और पटरी पर गिर पड़ा. वह ट्रेन के नीचे आने ही वाला था कि मौके पर तैनात GRP कांस्टेबल तुलु बेहरा ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल प्रतिक्रिया दी और उसे खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया. यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कांस्टेबल की तत्परता और साहस साफ नजर आता है. तुलु बेहरा का यह कार्य न केवल कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि मानवता की मिसाल भी है. रेलवे प्रशासन और यात्रियों ने उनकी सराहना की है. इस बहादुरी भरे कदम से एक अनमोल जान बची और यह साबित हुआ कि सतर्कता और समर्पण से बड़ा कोई हथियार नहीं होता.

Also Read: UPSC IAS: आईएएस Officer कैसे बनें? UPSC Crack करने के लिए हर Aspirant को पता होनी चाहिए ये बातें

Also Read: Success Story: मुश्किलें थीं…पर नहीं मानी हार, पहले JEE और फिर UPSC Topper बना चायवाले का बेटा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola