Sports : हॉस्टल-9 और हॉस्टल-7 बना चैंपियन

Updated at : 11 Apr 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : हॉस्टल-9 और हॉस्टल-7 बना चैंपियन

बीआइटी मेसरा में इंटर हॉस्टल बास्केटबॉल

विज्ञापन

बीआइटी मेसरा में इंटर हॉस्टल बास्केटबॉल

रांची. बीआइटी मेसरा में इंटर हॉस्टल बास्केटबॉल का फाइनल खेला गया. महिला वर्ग में 2021 बैच (हॉस्टल-9) ने 2024 बैच (हॉस्टल-8) को 28-12 से हरा कर खिताब जीता. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अनुपमा को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि मेधा को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. वहीं, पुरुष वर्ग में हॉस्टल-3 को 32-23 से हरा कर हॉस्टल-7 चैंपियन बना. अर्पित को मैन ऑफ द मैच और रोहित को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि प्रो बिंदु लाल और डॉ भास्कर कर्ण ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया. उदघाटन और समापन में मंच का संचालन डॉ महेंद्र कुमार ने किया. मौके पर दुर्गा चरण मूर्ति, राम महल राम, चिराग, डॉ एसपी सिंह, मुकेश कुमार, प्रो अमित शरण, नरेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola