Ranchi News : बरौनी-कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन वाया रांची चलेगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 12:07 AM
Birsa Munda
Ranchi News : अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बरौनी-कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन वाया रांची चलायेगा
रांची. अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बरौनी-कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन वाया रांची चलायेगा. ट्रेन संख्या 03357 बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन वाया रांची 16 नवंबर शनिवार को बरौनी से प्रस्थान करेगी. ट्रेन का बरौनी प्रस्थान रात 11:20 बजे, धनबाद प्रस्थान सुबह 5:10 बजे, बोकारो प्रस्थान सुबह 7:05 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 9:30 बजे, रांची प्रस्थान सुबह 11:05 बजे, हटिया प्रस्थान सुबह 11:30 बजे, राउरकेला प्रस्थान दोपहर 2:10 बजे, संबलपुर प्रस्थान शाम 4:35 बजे, विजयवाड़ा प्रस्थान सुबह 11:30 बजे, काटपाडी प्रस्थान रात 9:50 बजे एवं कोयंबटूर आगमन मंगलवार को सुबह 04:00 बजे होगा.
20 नवंबर को कोयंबटूर से प्रस्थान करेगी
वहीं ट्रेन संख्या 03358 कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन वाया रांची 20 नवंबर को कोयंबटूर से प्रस्थान करेगी. ट्रेन का कोयंबटूर प्रस्थान (बुधवार) रात 12:50 बजे, काटपाडी प्रस्थान सुबह 6:00 बजे, विजयवाड़ा प्रस्थान शाम 4:10 बजे, संबलपुर प्रस्थान सुबह 9:55 बजे, राउरकेला प्रस्थान दोपहर 1:50 बजे, हटिया प्रस्थान शाम 5:30 बजे, रांची प्रस्थान गुरुवार को शाम 6:00 बजे, मुरी प्रस्थान शाम 7:15 बजे, बोकारो प्रस्थान रात 8:10 बजे, धनबाद प्रस्थान रात 10:15 बजे एवं बरौनी आगमन (शुक्रवार) सुबह 6:00 बजे होगा. इस ट्रेन में एसएलआर का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 07 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच लगे होंगे.
हटिया-टाटा और रांची-आसनसोल ट्रेन रद्द रहेंगी
आद्रा मंडल के कांटाड़ी-उरमा रेलखंड के अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण रांची मंडल में चलनेवाली ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 24 नवंबर को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 नवंबर को रद्द रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










