ePaper

एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच करवाएं चंपाई सोरेन, मरांडी की मांग

Updated at : 13 Jun 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Babulal Marandi

Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मांग की है कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें. करोड़ों का घोटाला हुआ है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड की झामुमो नीत I.N.D.I.A. सरकार पर हमला बोला है. कहा कि झारखंड में खेल मंत्रालय ने भी ‘खेला’ कर दिया है. उन्होंने कहा कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए.

बाबूलाल मरांडी ने चारा घोटाले से की इस भ्रष्टाचार की तुलना

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार (13 जून) को कहा कि झारखंड में पिछले साल एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. इसमें बिहार के चर्चित चारा घोटाले की तर्ज पर झारखंड सरकार के खेल निदेशालय ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है. अखबारों में यह खबर सुर्खियों में है.

झारखंड में लूट के एक से बढ़कर एक कारनामे : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में लूट के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं. उन्होंने कहा कि पेट्रोल वाली कार में डीजल भरवाने से जुड़े बिल को भी पास कर दिया गया. बाकायदा उसका भुगतान भी हो गया. बैट्री से संचालित ई-रिक्शा में भी डीजल भरने का कारनामा किया गया. जी हां, ई-रिक्शा में भी डीजल भराने के बिल का भुगतान कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Women’s Asian Hockey Champions Trophy: पहली बार रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट

एक प्लेट भोजन की कीमत 19 हजार रुपए

इतना ही नहीं, 19 हजार रुपए प्रति प्लेट की दर से भोजन सप्लाई करने वालों को भुगतान किया गया. यह रकम झारखंड के सबसे महंगे होटल के रेट से भी कई गुणा ज्यादा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आयोजन के टेंडर के निष्पादन में चहेती एजेंसी को टेंडर देने के लिए तय दरों में हेरफेर की गई.

खेल मंत्रालय पर आयोजन में भारी अनियमितता बरतने का आरोप

भाजपा नेता ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय ने आयोजन में भारी अनियमितता बरती. उन्होंने कहा कि कोयला, बालू, पत्थर, युवाओं की नौकरी लूटते-लूटते इस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया.

बाबूलाल मरांडी बोले- यह भ्रष्टाचार का गंभीर मामला

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है. उन्होंने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आग्रह किया है कि वह इस मामले का संज्ञान लें. साथ ही इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें. उन्होंने चीफ मिनिस्टर से अपील की है कि वह इस मामले में सीबीआई जांच की अविलंब अनुशंसा करें.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में हुए एशियन हॉकी चैंपियनशिप के दौरान मेहमानों के रात्रि भोज में हुए 20.10 लाख खर्च, लोग उठा रहे सवाल

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में वंदना कटारिया ने रचा इतिहास, भारत की लगातार चौथी जीत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola