पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, कहा- रोजगार के लिए पलायन चिंता की बात

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि अगर बुनियादी ढांचे को हमने मजबूत कर कानून और व्यवस्था को दुरुस्त किया होता तो लोगों को यहीं पर नौकरियां मिलती. लेकिन राज्य सरकार इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने राज्य से हो रहे पालयन के लिए हेमंत सरकार को जिम्मेदार बताया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमारे पास प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन हैं. पर्यटन के दृष्टिकोण लिहाज से भी हम बेहतर हैं. इसके बाद भी राज्य से रोजगार के लिए पलायन होना चिंता की बात है.

श्री मरांडी ने आगे कहा कि अगर बुनियादी ढांचे को हमने मजबूत कर कानून और व्यवस्था को दुरुस्त किया होता, तो लोगों को यहीं पर नौकरियां मिलती. लेकिन राज्य सरकार इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए पलायन बढ़ गया है.” पूर्व सीएम ने कहा कहा कि राज्य से आदिवासियों की आबादी लगातार कम हो रही है. जब बड़ी आबादी संख्या में राज्य के लोग रोजगार के लिए बाहर जाते तो आबादी कम हो जाती है. लेकिन क्या उन्हें वहां भी रोजगार मिल पाता है ये गौर करने वाली बात है.

हाल ही बने हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनकी पहचान एक बेहतर संगठनकर्ता के रूप में रही है. एकीकृत वनांचल के कालखंड से लेकर वर्तमान दौर में बाबूलाल मरांडी ने अपने तौर, तरीके और तेवर से पार्टी को जमीनी स्तर पर खड़ा किया.

Also Read: झारखंड में हर दिन हो रही 5 हत्याएं, हेमंत सोरेन राज में कानून-व्यवस्था बदहाल, बाघमारा में बोले बाबूलाल मरांडी

पहले भी भ्रष्टाचार पर बोलते रहे हैं हमला

बता दें कि बाबलाल मरांडी पहले भी हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते रहे हैं. उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में कहा था कि मैंने हेमंत सोरेन सरकार को सचेत करने का प्रयास किया है. लेकिन इस सरकार ने मेरे बार बार पत्र लिखने को मजाक बनाया. आज तक मुझे एक पत्र का जवाब नहीं आया.

आज नतीजा सामने हैं. इनके घपले-घोटाले सामने आ रहे हैं. भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. आज कई लोग जेल में हैं. सरकार ने हमारी बात मान ली होती, संज्ञान लिया होता, तो यह दिन नहीं आता. इस सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी क्या करना है. इनके खिलाफ जनाक्रोश है. पार्टी के कार्यकर्ता आमलोगों के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola