बी डिवीजन क्रिकेट: सोनेट सीए और मिताली सीए सेमीफाइनल में

Updated at : 07 Jun 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

बी डिवीजन क्रिकेट: सोनेट सीए और मिताली सीए सेमीफाइनल में

विज्ञापन

रांची. बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये. पहले सेमीफाइनल में सोनेट सीए ने जेके सीए को 168 रन से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनेट सीए ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाये. इसमें राजीव ने 67, शुभम ने 69, आदित्य ने 24 रनों की पारी खेली. मानव ने तीन व आर्यन ने दो विकेट लिये. जवाब में जेके सीए की टीम 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 62 रन पर आउट हो गयी. इसमें दिलखुश व धीरज ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे सेमीफाइनल में मिताली सीए ने नवभारत सीसी को 101 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मिताली सीए ने 29 ओवर में 10 विकेट पर 201 रन बनाये. इसमें अबू रेहान ने 62 व रोहित ने 24 रनों की पारी खेली. वहीं अनिल ने तीन, विनय व उज्जवल ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में नवभारत सीसी की टीम 17 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन ही बना सकी. इसमें शिवम ने 27 रन बनाये. रोहित ने छह व जाहिद ने दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola