जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची का जागरूकता अभियान
Updated at : 08 Jul 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

मांडर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची का जागरूकता अभियान
विज्ञापन
मांडर.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची व नालसा से संचालित साथी, जागृति व आशा योजना को लेकर मंगलवार को मांडर के कठचाचों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने एनडीपीएस एक्ट की जानकारी दी. कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण करना डालसा का उद्देश्य है. डालसा समय-समय पर गली, मुहल्लों व कस्बों में कैंप लगाकर निरंतर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है. उन्होंने साथी योजना को लेकर कहा कि निराश्रित व बेसहारा बच्चों को आश्रय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार भरसक प्रयास करेगा. इसके लिए टोल फ्री नबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है. इस दौरान ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन, मईंया सम्मान योजना व अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. ग्रामीणों के बीच पंपलेट व लिफलेट का वितरण किया गया. मौके पर पीएलवी सुमन ठाकुर, शामी अंसारी, विनिता कुमारी, लखिंद्र गोप, तालिब अंसारी, राजा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




