FOOTY : ऑस्ट्रेलियन रूल फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड क्रॉस टीम सातवीं बार बनी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

सीनियर बॉयज ग्रुप में झारखंड ने बंगाल टाइगर्स को हराया.

विज्ञापन

रांची. भुवनेश्वर में 24-27 जनवरी तक आयोजित ऑस्ट्रेलियन रूल फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड क्रॉस टीम सातवीं बार चैंपियन बनी. सीनियर बॉयज ग्रुप में झारखंड ने बंगाल टाइगर्स को हराया. झारखंड के ओमन मस्कल मानकी को बेस्ट डिफेंडर का अवॉर्ड दिया गया. जूनियर बॉयज ग्रुप में झारखंड ने ओडिशा को हरा कर खिताब जीता. इस ग्रुप में जगन्नाथ लोहरा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया. वहीं, महिला ग्रुप में कप्तान अलोमनी तिग्गा बेस्ट स्कोरर, जबकि उप कप्तान अलीशा तिग्गा प्लेयर ऑफ द टूनामेंट चुनी गयी.

प्रदर्शनी मैच में झारखंड की चार खिलाड़ी भारतीय टीम में :

टूर्नामेंट के दौरान भारत और नाइजीरिया की महिलाओं के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया. इसमें झारखंड की चार खिलाड़ियों अलीशा तिग्गा, मनीषा कच्छप, तान्या कच्छप और नील कुसुम लकड़ा ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. इस मैच में अलीशा तिग्गा को वुमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola