प्रखंडों में आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण

Updated at : 28 May 2020 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंडों में आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण

आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देश पर द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रांची चैप्टर आर्सेनिक एल्बम-30 दवा का वितरण कर रहा है. बुधवार को रांची के सभी प्रखंडों में यह दवा वितरण के लिए उपलब्ध करायी गयी.

विज्ञापन

रांची : आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देश पर द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रांची चैप्टर आर्सेनिक एल्बम-30 दवा का वितरण कर रहा है. बुधवार को रांची के सभी प्रखंडों में यह दवा वितरण के लिए उपलब्ध करायी गयी. संबंधित बीडीअो को एसोसिएशन के सचिव डॉ राजीव कुमार व लाइफ सेवर्स के अतुल गेरा ने यह दवा दी. अब प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों के जरिये दवा का वितरण अाम लोगों के बीच होगा. वहीं सिविल सर्जन (रांची), डॉ विजय प्रसाद को भी दवा की 730 फाइल उपलब्ध करायी गयी है. यह दवा सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों को मिलेगी. गौरतलब है कि यह दवा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola