Ranchi News : एनआइएएमटी रांची में एडवांस्ड डिप्लोमा के लिए आवेदन 30 जून तक

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : एनआइएएमटी रांची में एडवांस्ड डिप्लोमा के लिए आवेदन 30 जून तक

एनआइएएमटी रांची के एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स सत्र 2025 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है

विज्ञापन

रांची. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मेैन्यूफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी, एनआइएएमटी रांची के एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स सत्र 2025 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं नामांकन के लिए एंट्रेंस टेस्ट 20 जुलाई को लिया जायेगा. एंट्रेंस टेस्ट देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जायेगा. एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स में दो ब्रांच हैं. इसमें फाउंड्री टेक्नोलॉजी में 58 सीटें व फोर्ज टेक्नोलॉजी में 57 सीटें हैं.

18 माह का रेसिडेंशियल कोर्स है

यह 18 माह का रेसिडेंशियल कोर्स है. इसमें बीएससी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स के छात्र और डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, मैटलर्जी, प्रोडक्शन, मैन्युफेक्चरिंग और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं बीई व बीटेक के छात्र भी इसमें नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स में पढ़ने वाले सभी छात्राें को तीन हजार रुपये प्रति माह स्कॉलरशिप देने का प्रावधान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola