झारखंड के इन जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन
बारिश का मौसम. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

बारिश का मौसम. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र और इससे उत्पन्न साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी पड़ा है. बुधवार को राज्य के लगभग सभी इलाकों में बादल छाये रहे. मेदिनीनगर में 21 मिमी, रांची में 14 मिमी और सबसे अधिक सिमडेगा में 34 मिमी बारिश हुई. बारिश से राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

16 जुलाई को इन जिलों में बारिश की संभावना 

मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जुलाई को रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला‑खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी है. रांची सहित अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

ये भी पढ़ें: धनबाद और देवघर के बाद गिरिडीह प्रधान डाकघर को भी उड़ाने की धमकी, मेल में अभिनेत्री की टिप्पणी पर जताई गई आपत्ति

17-18 जुलाई का मौसम 

17 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, खूंटी, सरायकेला‑खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे और कहीं‑कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 18 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला‑खरसावां में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में एक या दो बार हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: खराब सड़कों और लेटलतीफी पर CM हेमंत ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, 2 माह में व्यवस्था सुधारने का निर्देश

ये भी पढ़ें: जेल में घुसा सांप और डकैत को लिया डंस, अस्पताल में हो रहा इलाज




विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola