झारखंड कैडर के अनीश गुप्ता बने सीबीआइ के संयुक्त निदेशक
प्रतिकात्मक फोटो
झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अनीश गुप्ता को सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। केंद्र सरकार ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
रांची. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (केंद्रीय जांच ब्यूरो) में उच्च स्तरीय नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है.
10 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो में उप महानिरीक्षक पद पर कार्यरत झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अनीश गुप्ता समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नत कर संयुक्त निदेशक बनाया गया है.
इस सूची में महाराष्ट्र कैडर के 2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह और बिहार कैडर के 2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सत्य वीर सिंह भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










