Ranchi News : अनियंत्रित कार ने तीन साध्वियों को मारी ठोकर, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : अनियंत्रित कार ने तीन साध्वियों को मारी ठोकर, एक गंभीर

Ranchi News : बीआइटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास रविवार को हुए हादसे में तीन जैन साध्वी घायल हो गयीं.

विज्ञापन

रांची. बीआइटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास रविवार को हुए हादसे में तीन जैन साध्वी घायल हो गयीं. एक अनियंत्रित कार ने तीनों को ठोकर मार दी. उन्हें गंभीर हालत में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिनमें से दो को उपचार के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक का इलाज जारी है.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार, जैन साध्वी माताजी का समूह जबलपुर से छत्तीसगढ़ होते हुए पारसनाथ पहाड़ी की ओर नंगे पैर पैदल भ्रमण करते हुए जा रहा था. उनके साथ अन्य श्रद्धालु और सहयोगी भी थे. जैसे ही यह समूह विकास विद्यालय के पास पहुंचा, तभी रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में तीन साध्वी माताजी घायल हो गयीं और सड़क पर गिर पड़ीं. सूचना मिलते ही बीआइटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार और सब-इंस्पेक्टर अंजय चंद्रवंशी सदल-बल मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिका अस्पताल भिजवाया.

कार चालक हिरासत में

हादसे के बाद कार के चालक व मालिक विकास क्षेत्र निवासी अजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हादसे को लेकर जानकारी ले रही है. कार का नंबर जेएच01सीक्यू-1614 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola