झारखंड विधानसभा में गूंजा अमन साव के एनकाउंटर का मामला, सरयू राय ने सरकार से मांगी ये जानकारी
Author : Sameer Oraon Updated At : 11 Mar 2025 1:10 PM
सरयू राय
Gangster Aman Saw: झारखंड विधानसभा में सरयू राय ने अमन साव एनकाउंटर मामले में स्पष्ट जानकारी सदन में रखने को कहा है. वहीं, मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा है कि हमारी पुलिस ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटेगी.
रांची : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के 11 वें दिन गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर का मामला उठा है. जदयू विधायक सरयू राय ने इस मामले पर सरकार से सपष्टीकरण मांगा है. उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि कैसे उसका एनकाउंटर हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स जानकारी सदन में रखनी चाहिए. वहीं, मंत्री ने कहा कानून व्यवस्था से ऊपर उठने वालों को हमारी पुलिस सख्ती से निपटेगी. सोमवार को पलामू में गैंगेस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया.
सरकार को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए: सरयू राय
सदन में जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने कहा कि आज के सभी मीडियो चैनलों में प्रमुखता से खबर आयी कि अपराधी अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. सरकार को इस पूरी घटना पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. वहीं, इस मामले पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड में कानून का राज है. पुलिस अपने तरीके से लड़ रही है. आत्मरक्षा में गोली चलाना गलत नहीं है. जो कानून व्यवस्था से बड़े बनेंगे, उसे हमारी पुलिस और सरकार सख्ती से निपटेगी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्नीमियम स्टोरी: Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?
रांची और हजारीबाग में गोलीकांड में आया था अमन साव का नाम
अमन साव का नाम रांची के कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और हजारीबाग एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव पर हुई गोलीबारी से जुड़ रहा था. इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस के जवान रायपुर से रांची ला रहे थे. इस दौरान अपराधी अमन साव पुलिस के जवानों से हथियार छीनकर भागने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवानों ने गोली चली दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. सोमवार को ही सदन में रांची विधायक सीपी सिंह ने झारखंड डीजीपी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










