Ranchi News : एयर शो के कारण नो फ्लाई जोन, एक विमान रद्द, चार विलंब से आये

Edited by RAJIV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में रविवार को सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था.

विज्ञापन

रांची.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में रविवार को सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था. इस कारण एक विमान रद्द किया गया और चार विमान विलंब से रांची आये. एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली-रांची विमान को रद्द कर दिया गया था. वहीं, इंडिगो का पुणे-रांची विमान सुबह 8.05 बजे के स्थान पर सुबह 11.45 बजे रांची आया. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8.15 बजे के स्थान पर सुबह 8.55 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8.20 बजे के स्थान पर सुबह 11.10 बजे व एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान सुबह 8.40 बजे के स्थान पर सुबह 10.50 बजे रांची आया.

एयर ट्रैफिक के कारण चार विमान विलंब से पहुंचे

इधर, एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि एयर ट्रैफिक के कारण चार विमान विलंब से रांची पहुंचे. इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 2.45 बजे के स्थान पर शाम 4.14 बजे, इंडिगो का कोलकाता-रांची विमान दोपहर 3.05 बजे के स्थान पर दोपहर 3.40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 4.45 बजे के स्थान पर शाम 6.05 बजे और इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान शाम 5.00 बजे के स्थान पर शाम 5.51 रांची आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola