Political News : पांच जून को कृषि मंत्री का जनता दरबार कांग्रेस भवन में

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 02 Jun 2025 7:26 PM

विज्ञापन

पांच जून को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगायेंगी. कृषि मंत्री आम लोगों की समस्या सुनेंगीं.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). पांच जून को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगायेंगी. कृषि मंत्री आम लोगों की समस्या सुनेंगीं. प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि जन समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निवारण के लिए कांग्रेस कोटे के मंत्रियों द्वारा राज्य से लेकर जिला स्तर तक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आगामी पांच जून को राज्य के कृषि मंत्री द्वारा जनता दरबार का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया है. जनता दरबार दिन के 11 बजे से शुरू होगा. प्रवक्ता श्री सिन्हा ने बताया कि पूर्व में भी कांग्रेस कोटा को मंत्रियों द्वारा आम लोगों की समस्या सुनी गयी है. जनता दरबार में सभी विभाग से संबंधित समस्याओं पर कार्रवाई की जायेगी. विभाग के मंत्री और अधिकारी से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जायेगा. जनहित के कार्यों से पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी.

नोटबंदी व कोरोनाकाल में भी नहीं हुई विकास दर में इतनी बड़ी गिरावट : कांग्रेस

रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में देश की विकास दर में बड़ी गिरावट का आंकड़ा सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है. विकास दर में गिरावट को तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखने से पता चलता है कि यह कितनी चिंताजनक है. वित्तीय वर्ष 2024 में देश की विकास दर 9.2 प्रतिशत दर से बढ़ी थी. यह तेजी से दौड़ती विकास दर थी. लेकिन वित्तीय वर्ष 2025 में देश के विकास की रफ्तार यानि जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत तक धीमी हो गयी. श्री शाहदेव ने कहा कि नोटबंदी और कोरोनाकाल में भी विकास दर में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गयी थी. आर्थिक विकास दर में 9.2 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ रेट में आ जाना किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चिंता का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola