Ranchi News : शिक्षा समाज की रीढ़, इसके बिना विकास संभव नहीं : शिल्पी
Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 15 Aug 2025 1:01 AM
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है. शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है.
कृषि मंत्री ने स्कूलों में सीएसआर के तहत बेंच-डेस्क और ड्राइंग किट का किया वितरण रांची. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है. शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है. शिक्षा का अलख जगाने में सरकार ही नहीं, समाज और संस्थानों को भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की जरूरत है. परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा ही सफलता का मूल मंत्र है. मंत्री गुरुवार को चान्हो में सीएसआर के तहत स्कूलों में बेंच-डेस्क और ड्राइंग किट का वितरण किया. बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सीएसआर के तहत स्कूलों को बुनियादी जरूरत की चीजें मंत्री ने उपलब्ध कराये. उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के नजरिए से प्रयास छोटी जरूर हो सकती है, मगर सोच बड़ी है. इस अवसर पर मंत्री ने बाल जागृति स्कूल प्रबंधन को विधायक मद से दो से तीन कमरे का निर्माण कराने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन जमीन उपलब्ध कराये तो भवन का निर्माण जरूर होगा. इसी तरह उन्होंने बेड़ो के बेसिक स्कूल टेरो के प्रांगण में नेतरहाट की तर्ज पर मॉडल स्कूल के निर्माण का सपना भी साकार होने की बात कही. उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की के अथक प्रयास से नेतरहाट की तर्ज पर मॉडल स्कूल निर्माण की शुरुआत हुई थी. लेकिन, साल 2014-15 के बीच तत्कालीन जनप्रतिनिधि के उदासीन रवैये की वजह ये पूरा नहीं हो सका. अधूरे मॉडल स्कूल भवन को नये सिरे से निर्माण का प्रयास जारी रहेगा. मौके पर आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, एसएलबीसी के संतोष कुमार सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार पांडेय, मुखिया गुड़िया उरांव, महादेव उरांव, शिव उरांव, प्रदीप उरांव, नीलम मिंज सहित कई लोग शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










