झारखंड के हर जिले व प्रखंडों में 90 दिनों के अंदर होगी अग्निवीरों की बहाली, राज्य सरकार को प्रस्ताव जल्द

झारखंड में अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी, ये बहाली राज्य के हर जिले व ब्लॉक स्तर पर की जाएगी. राज्य सरकार की अनुमति के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा.
रांची : अग्निवीरों की भर्ती झारखंड के हर जिला व ब्लॉक स्तर पर होगी़ यह बहाली 90 दिन के अंदर की जायेगी. इसके लिए आर्मी सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज देगी़ राज्य सरकार की अनुमति मिलते ही बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. यह जानकारी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बीजी पाठक ने दी. अग्निपथ योजना को लेकर जारी संशय को दूर करने के लिए सोमवार को आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.
श्री पाठक ने बताया कि अग्निवीरों को यूपी सरकार ने पुलिस व संबद्ध बलों में भर्ती के लिए प्राथमिकता, हरियाणा सरकार ने नौकरी में वरीयता, असम सरकार ने राज्य पुलिस भर्ती में वरीयता तथा कर्नाटक सरकार ने पुलिस भर्ती में वरीयता प्रदान करने की अनुमति दे दी है़ अन्य राज्यों की सरकारें भी इस संबंध में अपनी अनुमति शीघ्र देगी.
बता दें कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए कल सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जुलाई महीने से शुरू होगी. नये मॉडल के तहत अभ्यर्थियों के लिए सेना की भर्ती वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के लिए आठवीं,10वीं व 12वीं पास युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा. इस योजना के माध्यम से नामांकित कर्मियों को समय-समय पर चिकित्सा जांच व जारी आदेशों के अनुसार फिजिकल, फिल्ड व लिखित टेस्ट देना होगा.
इस योजना के माध्यम से नामांकित कर्मियों को समय-समय पर चिकित्सा जांच व जारी आदेशों के अनुसार फिजिकल, फिल्ड व लिखित टेस्ट देना होगा. शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत अग्निवीरों को सेवा अवधि के दौरान प्राप्त विशिष्ट जानकारी को बाहरी व्यक्तियों से खुलासा करने की इजाजत नहीं होगी.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




