ADG अनुराग गुप्ता और रघुवर दास के प्रेस सलाहकार को बड़ी राहत, हार्स ट्रेडिंग मामले में अब नहीं चलेगा केस

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में कोर्ट का आ गया फैसला.
शिकायतकर्ता गृह विभाग के अपर सचिव अविनाश चंद्र ठाकुर ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने मामले में पुलिस द्वारा किये गये अनुसंधान को सही बताया.
रांची : राज्यसभा चुनाव-2016 से जुड़े हार्स ट्रेडिंग से संबंधित मामले में आरोपी तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस सलाहकार रहे अजय कुमार को राहत मिल गयी है. अपर न्यायायुक्त प्रकाश झा की अदालत ने राज्यसभा चुनाव-2016 में हुए हार्स ट्रेडिंग से संबंधित जगन्नाथपुर थाना में दर्ज मामले में दायर क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई की.
मामले के शिकायतकर्ता गृह विभाग के अपर सचिव अविनाश चंद्र ठाकुर ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने मामले में झारखंड पुलिस द्वारा किये गये अनुसंधान को सही बताया. श्री ठाकुर ने जगन्नाथपुर पुलिस द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट पर आपत्ति नहीं जतायी. इसके बाद अदालत ने मामले में पुलिस द्वारा सौंपी गयी क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए केस बंद करने का आदेश दिया.
रांची पुलिस पहले ही दोनों को क्लीन चिट दे चुकी थी. मामले के जांच अधिकारी ने साक्ष्य की कमी बताते हुए केस बंद करने का आग्रह अदालत से किया था, जिस पर अदालत ने मामले के शिकायतकर्ता काे पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




