ePaper

Ranchi News : गांजा व प्रतिबंधित सिरप बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 19 Apr 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : गांजा व प्रतिबंधित सिरप बेचने का आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर चान्हो में पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

रांची. गांजा और प्रतिबंधित सिरप बेचने की सूचना पर चान्हो थाना की पुलिस ने रघुनाथपुर में छापेमारी कर संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से और उसकी निशानदेही पर 450 ग्राम गांजा, गांजा भरा 110 पीस सिगरेट, चार पीस प्रतिबंधित ऑनरेक्स सिरप, 70 पीस वाइटनर और 45 पीस चीलम बरामद किया है. यह जानकारी शुक्रवार की शाम अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने दी. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह गांजा और प्रतिबंधित सिरप कहां से लाता है. आगे सत्यापन के दौरान सप्लायर के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

SHRAWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola