ePaper

ACB Trap: रांची के कोतवाली थाने का सब इंस्पेक्टर पांच हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने ऐसे दबोचा

Updated at : 01 Mar 2025 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
ACB Arrested

एसीबी की गिरफ्त में सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत

ACB Trap: आर्म्स एक्ट के आरोपी से जब्त मोबाइल का एनओसी देने के एवज में कोतवाली थाने का सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत पांच हजार रुपए रिश्वत ले रहा था. शिकायत के बाद एसीबी ने दबोच लिया.

विज्ञापन

ACB Trap: रांची-कोतवाली थाने में पोस्टेड 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते शुक्रवार को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी महिला थाना परिसर से हुई है. वह रातू चट्टी निवासी ओमशंकर गुप्ता से रिश्वत के रुपये ले रहे थे. एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, ओम शंकर गुप्ता ने एसीबी में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उसके खिलाफ छह नवंबर 2024 को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था. इस केस में वह वर्तमान में जमानत पर हैं, लेकिन केस में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने ओम शंकर से एक मोबाइल भी जब्त किया था. इसी मोबाइल फोन को रिलीज करने के लिए कोर्ट में एनओसी भेजने के लिए केस के अनुसंधानक सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने रिश्वत की मांग की थी.

ओम शंकर गुप्ता ने की थी शिकायत


ओम शंकर गुप्ता ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. इसके आधार पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ 27 फरवरी को एसीबी थाना में मामला दर्ज किया गया. एसीबी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को ट्रैप करने की योजना तैयार की. एसीबी की टीम महिला थाना परिसर में सादा लिबास में तैनात थी. इसी दौरान सब इंस्पेक्टर गश्ती पर जा रहे थे, तब शिकायतकर्ता ने उन्हें पैसे देने के लिए महिला थाना परिसर में बुलाया. इसके बाद एसीबी ने रंगेहाथ सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. शिकायतकर्ता ओम शंकर गुप्ता हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं.

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola