झारखंड में आकार लेने लगे अबुआ आवास, 20 लाख लोगों को दिया जाना है लाभ

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड में अबुआ आवास योजना अब आकार लेने लगा है. योजना के तहत 20 लाख आवास का निर्माण किया जाना है. अब इसके लाभुकों के घर की नींव धीरे धीरे खड़ी होने लगी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब गृहविहीन लोगों को सुविधायुक्त पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई अबुआ आवास योजना अब धीरे-धीरे मूर्त रूप लेने लगी है. योजना के तहत 20 लाख आवास का निर्माण किया जाना है. अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर योजना में वर्ष 2023- 24 के लिए दो लाख आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 4 लाख 50 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को ससमय आवास मिल सके.

आकार ले रहा है आवास

रांची के कांके प्रखण्ड निवासी सुजीत उरांव खुश है. हर दिन वह अपने मिट्टी के टूटे फूटे घर को पक्का घर में बदलता देख रहा है. सुजीत की तरह ही अन्य लोगों ने राज्य सरकार द्वारा मिले प्रथम किस्त से अबुआ आवास की नींव खड़ी कर दी है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आदेश के बाद सुजीत उरांव समेत अन्य लाभुकों को 50 हजार रुपए की दूसरी किस्त प्राप्त हो रही है, जिससे वे घर के लिंटन स्तर तक का निर्माण कार्य पूर्ण करेंगे. ऐसे ही तृतीय किस्त के तहत एक लाख की राशि छत की ढलाई पूर्ण करने एवं चतुर्थ किस्त के तहत 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी, ताकि वे अपने घर को पूर्ण कर सकें.

ऐसे पूरा होगा 20 लाख घर देने का लक्ष्य

अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023- 24 में दो लाख, 2024- 25 में 4 लाख 50 हजार, 2025- 26 में 4 लाख 50 हजार, 2026- 27 में 4 लाख 50 हजार एवं 2027-28 में 4 लाख 50 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति दी जानी है. फिलहाल वित्तीय वर्ष 2023- 24 में दो लाख आवास निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि ससमय निर्माणधीन घरों का आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करें. साथ ही जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तेजी से अपलोड करने, संबंधित बैंक के साथ समन्वय बना कर आधार कार्ड संबंधी त्रुटियों को दूर करने, समय से किस्त विमुक्त करते हुए तेजी से आवास पूर्ण करने का भी निर्देश दिया है.

Also Read: Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से जाति सर्वेक्षण को मंजूरी, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola