गर्मी झेलने को रहें तैयार, झारखंड का बढ़ेगा तापमान, जानें 2 से 5 जून तक कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में बढ़ने वाला है तापमान.
Aaj Ka Mausam: झारखंड में तापमान बढ़ने वाला है. इसलिए लोगों को गर्मी झेलने को तैयार रहना चाहिए. हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा भी हो सकती है. अधिकतम तापमान में 2 दिन में 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. अभी झारखंड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड है. 2 से 5 जून तक कैसा रहेगा मौसम, यहां पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान.
Table of Contents
Aaj Ka Mausam: झारखंड में रहने वाले लोगों, गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाइए. झारखंड का तापमान बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. साथ ही यह भी जान लीजिए कि 2 से 5 जून 2025 तक झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.
झारखंड में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड के कुछ भागों में 2 जून को कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.
4 और 4 जून को हल्के दर्जे की वर्षा का अनुमान
मौसम विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 जून को भी कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. 4 और 5 जून को उत्तरी एवं इसके निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.
झारखंड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. गुमला जिले में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई. रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो के उच्चतम तापमान में क्रमश: 0.6 डिग्री, 2.3 डिग्री, 2.2 डिग्री और 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज का न्यूनतम पारा चढ़ा
अगर न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची में 0.6 डिग्री, जमशेदपुर में 0.8 डिग्री, डालटनगंज में 0.7 डिग्री और चाईबासा में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. बोकारो के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है.
रांची का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम
रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है. जमशेदपुर में उच्चतम पारा 36.1 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है. डालटनगंज का उच्चतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेंटीग्रेड कम 38.2 डिग्री सेल्सियस है. यह राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान है.
बोकारो का उच्चतम तापमान 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ा
बोकारो का उच्चतम तापमान 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़कर 38.1 डिग्री हो गया है. हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. चाईबासा के उच्चतम पारा में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 35.8 डिग्री सेंटीग्रेड पर कायम है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है.
बड़े शहरों का न्यूनतम पारा अभी भी सामान्य से कम
न्यूनतम तापमान के मामले में बोकारो को छोड़कर रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और चाईबासा का न्यूनतम पारा सामान्य से कम है. बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. यहां का सामान्य तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 25.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
कितना है रांची का न्यूनतम तापमान?
राजधानी रांची का न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है. जमशेदपुर का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा. यहां का मिनिमम टेंपरेचर 24 डिग्री रहा. डालटनगंज का न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है.
इसे भी पढ़ें
Deoghar News : तीन महीने का अनाज एक साथ बांटने की चुनौती, नेटवर्क व मशीन की धीमी गति बन रही बाधा
Ranchi News : सिरमटोली फ्लाइओवर के सभी टेस्ट सफल, अब उदघाटन का है इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




