ePaper

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, बनेगा लो प्रेशर एरिया, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 13 Oct 2024 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
aaj ka mausam jharkhand weather today

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात उठा है, जिसके असर से लो 14 अक्टूबर तक लो प्रेशर एरिया बनेगा. इसके बाद झारखंड के कई जिलों में वर्षा हो सकती है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: दक्षिणी पश्चिमी मानसून की पूरे भारत से अभी वापसी हुई भी नहीं है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तैयार हो गया है. इसके असर से निम्न दबाव का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनेगा. इसके असर से झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है.

झारखंड के 4 जिलों में हो सकती है वर्षा

रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात उठा है, जिसके असर से लो 14 अक्टूबर तक लो प्रेशर एरिया बनेगा. इसके बाद झारखंड के कई जिलों में वर्षा होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पहले ही 13 अक्टूबर को झारखंड के कम से कम 4 जिलों में वर्षा होने की संभावना है.

5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

मौसम विभाग ने कहा है कि कोल्हान प्रमंडल के सभी 3 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के अलावा सिमडेगा जिले में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है. हालांकि, अगले 5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना मौसम वैज्ञानिकों को नजर नहीं आती.

हजारीबाग समेत इन जगहों से लौट रहा मानसून

मौसम केंद्र ने कहा है कि मानसून की वापसी हो रही है. दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दरभंगा, हजारीबाग, पेंडरा रोड, नरसिंहपुर, खरगोन, नंदुरबार और नवसारी से लौट रहा है. स्थितियां मानसून की वापसी के अनुकूल बन गईं हैं. अगले 2 दिन में झारखंड समेत देश के 8 राज्यों (गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम) से मानसून की वापसी हो जाएगी.

14 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया

इसी बीच, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 14 अक्टूबर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनेगा. आने वाले दिनों में मौसम पर इसका असर देखा जाएगा. निम्न दबाव के असर से होने वाली बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है. तापमान में गिरावट आ सकती है.

झारखंड में कई जगहों पर हुई हल्की वर्षा

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई है. गुमला के रायडीह में 6.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के मौसम केंद्र में दर्ज किया गया. सरायकेला का उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस.

Also Read

Aaj ka Mausam: बढ़ रही गर्मी, होगी राहत की बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी, देखें VIDEO

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण की ओर बह रही हवा, जानें कैसा है आज का मौसम

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola