ट्रेन से गिर कर धुर्वा के युवक की मौत
Updated at : 31 Jul 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन

मुरी-रांची रेलखंड मुरी में लगाम रेल फाटक के समीप ट्रेन से गिर कर रांची के एक युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
सिल्ली.
मुरी-रांची रेलखंड मुरी में लगाम रेल फाटक के समीप ट्रेन से गिर कर रांची के एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार देर रात 10.40 बजे जैसे ही ट्रेन मुरी आउटर लगाम फाटक के पोल संख्या 353/28 के पास पहुंची तो एक रेलयात्री गेट खोल कर बाहर देखने लगा. तभी वह रेलवे ओवर हेड तार के पोल से टकरा कर गिर गया. यात्रियों ने मुरी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. रेलवे पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन यात्री की मौत हो चुकी थी. पुलिस से शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि उसके पॉकेट से मिली आइ कार्ड से उसकी पहचान सत्यप्रकाश कुमार धुर्वा निवासी के रूप में की गयी है. हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




