Ranchi News : नशा से केवल व्यक्ति के लिए नहीं, पूरे समाज के लिए है खतरा : डीसी

Published by :MUNNA KUMAR SINGH
Published at :25 Jun 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : नशा से केवल व्यक्ति के लिए नहीं, पूरे समाज के लिए है खतरा : डीसी

झारखंड सरकार की ओर से चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम

रांची. झारखंड सरकार की ओर से चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम किया गया. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी बाधित करता है. हमारा लक्ष्य है कि रांची जिला का हर नागरिक, विशेषकर युवा, नशे के खतरे से अवगत हो और एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करे. डीसी ने इस दौरान नशे की लत से मुक्ति के लिए चलाये जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से संचालित नशामुक्ति केंद्रों, परामर्श सेवाओं और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की घोषणा की. कार्यक्रम में एनसीबी नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाने वाली एक शॉर्ट फिल्म को दिखाया गया. सीआइपी और रिनपास के प्रतिनिधियों ने नशे की लत से मुक्ति के उपायों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला. सिविल सर्जन ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में रांची विवि, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसके अतिरिक्त रांची जिले के निजी और सरकारी उच्च विद्यालयों के 300 प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की.

जागरूकता रैली निकाली, लोगों को दिलायी शपथ :

स्कूली छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गयी. नशे के खिलाफ नारे और संदेश प्रदर्शित किये गये. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलायी गयी.

नशा से दूर रहे युवा पीढ़ी :

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने नशे की तस्करी और अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और कठोर कार्रवाई पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी प्रेरित करने की अपील की.

प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित :

नशा मुक्त अभियान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतिभागियों को इस दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें पेंटिंग पोस्टर मेकिंग के लिए कोमल कुमारी, ज्योति तिर्की व विभा कुमारी, निबंध प्रतियोगिता के लिए सविता कुमारी, खुशबू कुमारी महतो और ब्यूटी कुमारी, क्विज प्रतियोगिता के लिए आयुष कुमार, जया परवीन व खुशबू कुमारी महतो, वाद विवाद प्रतियोगिता में तान्या कुमारी, कीर्ति कुमारी व कनिष्क कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola