Ranchi News : ड्यूटी से घर लौट रहे पेट्रोल पंप कर्मी की दुर्घटना में मौत

Updated at : 28 Apr 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : ड्यूटी से घर लौट रहे पेट्रोल पंप कर्मी की दुर्घटना में मौत

एनएच-75 पर निर्माणाधीन मुरगू पुल के समीप रविवार की रात 11 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार दिलीप कुजूर (42 वर्ष) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मांडर. एनएच-75 पर निर्माणाधीन मुरगू पुल के समीप रविवार की रात 11 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार दिलीप कुजूर (42 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक चान्हो के बड़का हुटार गांव का रहने वाला था. दिलीप कुजूर पिता जूलियस कुजूर रातू के कमड़े स्थित पेट्रोल पंप में नोजलकर्मी का काम करता था. वह रविवार की शाम को करीब सात बजे नाइट ड्यूटी करने पेट्रोल पंप गया था. आठ से दस बजे तक अपनी ड्यूटी की और बाइक (जेएच01सीपी-0189) से घर लौट रहा था. इसी क्रम में मुरगू पुल के निकट किसी वाहन की चपेट में आ गया. उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद दिलीप का शव व बाइक मुरगू पुल के निकट रात भर सड़क किनारे ही पड़ा रहा, लेकिन किसी की नजर उसपर नहीं पड़ी. सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े शव व बाइक को देखा और इसकी सूचना मांडर पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola