चारा घोटाला मामला : झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने किया सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2017 11:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची: चारा घोटाले मामले में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने सरेंडर कर दिया है. कांड संख्या RC 38A / 96 केस पर आज सुनवाई थी. चाईबासा के कोषागार से अवैध निकासी मामले में चल रही सुनवाई को लेकर सरेंडर किया था. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को भी कोर्ट ने समन […]
विज्ञापन
रांची: चारा घोटाले मामले में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने सरेंडर कर दिया है. कांड संख्या RC 38A / 96 केस पर आज सुनवाई थी. चाईबासा के कोषागार से अवैध निकासी मामले में चल रही सुनवाई को लेकर सरेंडर किया था. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को भी कोर्ट ने समन भेजकर अदालत में पेश होने का आदेश दिया है.
क्या था मामला
मामला चाईबासा कोषागार से फर्जी निकासी से संबंधित है. जगन्नाथ मिश्रा अौर सजल चक्रवर्ती पर 33 करोड़ की निकासी में मदद करने का आरोप है. 11 मार्च 1996 को पटना हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. सीबीआई ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. गौरतलब है कि 20 मई को सुनवाई में सीबीआई कोर्ट नेबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र अौर झारखंड के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को अदालत ने हाजिर होने का आदेश दिया था.अदालत ने यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआइ की अपील पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश देने के बाद जारी किया है. आरोपियों की हाजिरी के लिए 30 मई की तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




