ePaper

रांची : बच्चा मिला, तो छाती से लगा कर रो पड़ी मां

Updated at : 30 Apr 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  : बच्चा मिला, तो छाती से लगा कर रो पड़ी मां

रिम्स से मूरी निवासी अरजन बीबी के चोरी गये नवजात (लड़का) को बरियातू पुलिस ने रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र स्थित ओरला तोपा गांव से बरामद कर लिया है. नवजात के अपहरण के आरोप में गायत्री करमाली को गिरफ्तार किया गया है. गायत्री ने बताया कि वह तीन बहनें हैं. एक बहन की शादी हो […]

विज्ञापन
रिम्स से मूरी निवासी अरजन बीबी के चोरी गये नवजात (लड़का) को बरियातू पुलिस ने रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र स्थित ओरला तोपा गांव से बरामद कर लिया है. नवजात के अपहरण के आरोप में गायत्री करमाली को गिरफ्तार किया गया है. गायत्री ने बताया कि वह तीन बहनें हैं.
एक बहन की शादी हो चुकी है. उसका भी कोई बच्चा नहीं है. उसे घर में भाई की कमी खलती थी. इसलिए उसने बच्चे का अपहरण कर अपनी शादीशुदा बहन को पालने के लिए दे दिया था. पुलिस ने जब नवजात को उसकी मां अरजन बीबी की गोद में दिया, तो वह भावुक हो गयी. बच्चे को चूमा और अपनी छाती से लगा लिया और रोने लगी. उसने कहा, पुलिस के कारण ही मेरा बच्चा मिल गया. मैं पुलिस का एहसान कभी नहीं भूल सकती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola