रिम्स डेंटल कॉलेज को 50 सीट की मान्यता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सितंबर के प्रथम सप्ताह से बीडीएस की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद रांची : राज्य के पहले सरकारी डेंटल कॉलेज, रिम्स डेंटल कॉलेज को 50 सीट (बीडीएस) की मान्यता मिल गयी है. मान्यता मिल जाने के बाद सत्र 2017-18 से डेंटल कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नामांकन नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम […]
विज्ञापन
सितंबर के प्रथम सप्ताह से बीडीएस की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद
रांची : राज्य के पहले सरकारी डेंटल कॉलेज, रिम्स डेंटल कॉलेज को 50 सीट (बीडीएस) की मान्यता मिल गयी है. मान्यता मिल जाने के बाद सत्र 2017-18 से डेंटल कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नामांकन नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा. उम्मीद है कि एक सितंबर से कक्षाएं शुरू हाे जायेंगी. उक्त बातें शुक्रवार को रिम्स निदेशक डॉ बीएल शेरवाल ने पत्रकार वार्ता में कही.
उन्होंने कहा कि कॉलेज व डेंटल अस्पताल को एक साथ शुरू किया जायेगा. हमारे पास पर्याप्त मात्रा में फैकल्टी हैं. नौ रेसीडेंट की आवश्यकता है, लेकिन हम 20 रेसीडेंट की नियुक्त शीघ्र कर लेंगे. मान्यता को लेकर दिसंबर में डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआइ) की टीम ने निरीक्षण किया था. औपचारिक अनुमति हमें पहले ही मिल गयी थी, लेकिन डीसीआइ ने मान्यता को आधिकारिक सूचना पत्र के माध्यम से आज दी है. गौरतलब है कि राज्य का यह पहला सरकारी डेंटल कॉलेज होगा, जहां 50 सीट पर नामांकन शुरू हो जायेगा. वहीं राज्य में अभी तक तीन निजी डेंटल कॉलेज हैं, जहां 100 सीट है.
अगले साल प्रस्ताव भेजेंगे
डॉ शेरवाल ने कहा कि बीडीएस की अनुमति मिल जाने के बाद अगले साल हम एमडीएस के लिए डीसीआइ को प्रस्ताव भेजेंगे. अगले साल हमें उम्मीद है कि कुछ विभाग में एमडीएस के लिए मान्यता मिल जायेगी. जो कमियां हैं, उसमें सुधार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










