रांची : रिम्स में मरीजों को अगले माह से बेड पर ही मिलेगा सीलबंद खाना

रांची : रिम्स में भरती मरीजों को अप्रैल के पहले हफ्ते से बेड पर ही सीलबंद खाना मिलेगा. इसका जिम्मा नयी दिल्ली की एजेंसी ‘प्राइम सर्विसेज’ को दिया गया है. एजेंसी ने प्रबंधन को आश्ववस्त किया है कि वह आदेश पत्र जारी होने के 15 दिन के अंदर रिम्स में अपनी सेवा शुरू कर देगी. […]
रांची : रिम्स में भरती मरीजों को अप्रैल के पहले हफ्ते से बेड पर ही सीलबंद खाना मिलेगा. इसका जिम्मा नयी दिल्ली की एजेंसी ‘प्राइम सर्विसेज’ को दिया गया है. एजेंसी ने प्रबंधन को आश्ववस्त किया है कि वह आदेश पत्र जारी होने के 15 दिन के अंदर रिम्स में अपनी सेवा शुरू कर देगी. मौजूदा समय में रिम्स मरीजों को तीन वक्त का खाना दिया जाता है. इस मद में प्रति मरीज 80 रुपये का खर्च आता है. वहीं, नयी एजेंसी 93.82 रुपये में तीन वक्त का खाना मरीज को बेड पर मुहैया करायेगी. गुणवत्ता और हाइजिन का ख्याल रखते हुए मरीजों के लिए खाना सीलबंद पैकेट में बेड पर दिया जायेगा. हालांकि, रिम्स प्रबंधन ने आदेश पत्र जारी करने से पहले एजेंसी को बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




