कोटा से 956 छात्र पहुंचे धनबाद, आज पहुंचेगी तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 5:14 AM

विज्ञापन

धनबाद समेत दस जिलों के 956 विद्यार्थियों को लेकर कोटा से चली स्पेशल ट्रेन रविवार को अपराह्न 3.30 बजे धनबाद पहुंची. सबकी स्टेशन पर ही थर्मल स्कैनिंग की गयी और होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी

विज्ञापन

रांची-धनबाद : धनबाद समेत दस जिलों के 956 विद्यार्थियों को लेकर कोटा से चली स्पेशल ट्रेन रविवार को अपराह्न 3.30 बजे धनबाद पहुंची. सबकी स्टेशन पर ही थर्मल स्कैनिंग की गयी और होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी. स्टेशन से निकलते ही बच्चों को बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया. इस ट्रेन में धनबाद के 201, बोकारो के 187, गिरिडीह के 133, कोडरमा के 94, दुमका के 34, देवघर के 117, गोड्डा के 82, जामताड़ा व पाकुड़ के 54 और साहेबगंज के 54 छात्र धनबाद पहुंचे.

इधर तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को मजदूरों को लेकर झारखंड पहुंचेगी. मजदूरों को तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और नागौर से लाया जा रहा है. पहले तीनों ट्रेनों को हटिया स्टेशन लाने की तैयारी थी, लेकिन दो ट्रेनों की समय सारिणी और स्थान में बदलाव करते हुए दूसरे स्टेशनों पर ले जाया जायेगा. सिर्फ बेंगलुरु ट्रेन को हटिया लाया जायेगा, जबकि तिरुवनंतपुरम ट्रेन जसीडीह स्टेशन और राजस्थान (नागौर) से आनेवाली ट्रेन बरकाकाना तक आयेगी.

कंटेनमेंट जोन में घर है, तो जाने की अनुमति नहीं : मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की झारखंड वापसी को लेकर एसओपी जारी किया है. इसके मुताबिक कंटेनमेंट जोन में जिन लोगों के घर हैं, उन्हें वहां वापस जाने की अनुमति नहीं है. राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण पत्र जारी किया गया है, जिस पर प्रवासी झारखंड वासी खुद को पंजीकृत कर रहे हैं.

सभी जिलों के उपायुक्त पंजीकृत लोगों को सरकारी सहायता उपलब्ध करायेंगे. मुख्य सचिव ने लिखा है कि झारखंड के नजदीकी बिहार, वेस्ट बंगाल, ओड़िशा , छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से लोगों की वापसी बस से करायें. वहीं दूर के राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था करायी जाये.

ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था : झारखंड सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की है. श्रमिक http://jharkhandpravasi.in पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में फोन कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कंट्रोल रूम का नंबर 0651-2490037,

0651-2490055,

0651-2490104,

0651-2490083,

0651-2490127,

0651-2490052,

0651-2490058,

0651-2490092,

0651-2490125,

0651-2490-128 है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola