रांची : श्री महावीर मंडल का चुनाव संपन्‍न, राजीव रंजन मिश्रा बनें अध्‍यक्ष

Updated:
विज्ञापन
रांची : श्री महावीर मंडल का चुनाव संपन्‍न, राजीव रंजन मिश्रा बनें अध्‍यक्ष

रांची : राजधानी की धार्मिक संस्था श्री महावीर मंडल के पदधारियों का चुनाव शुक्रवार को संपन्‍न हुआ, जिसमें राजीव रंजन मिश्रा को अध्‍यक्ष बनाया गया. अध्‍यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम थे, उनमें राजीव रंजन मिश्रा, जय सिंह यादव और अनिल यादव का नाम शामिल था. लेकिन जय सिंह यादव और अनिल यादव […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी की धार्मिक संस्था श्री महावीर मंडल के पदधारियों का चुनाव शुक्रवार को संपन्‍न हुआ, जिसमें राजीव रंजन मिश्रा को अध्‍यक्ष बनाया गया. अध्‍यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम थे, उनमें राजीव रंजन मिश्रा, जय सिंह यादव और अनिल यादव का नाम शामिल था. लेकिन जय सिंह यादव और अनिल यादव ने राजीव रंजन मिश्रा के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद राजीव रंजन सर्वसम्‍मति से अध्‍यक्ष चुने गये.

श्री महावीर मंडल की चुनाव संचालन समिति की बैठक में धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी मनाने का निर्णय किया गया. बैठक कैलाश यादव की अध्‍यक्षता में हुई.

मंत्री पद के लिए चुनाव समिति ने शंकर प्रसाद और ललित ओझा पर विचार विमर्श कर शंकर प्रसाद को वरीयता के आधार पर मंत्री मनोनीत किया. इसी तरह अन्‍य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ. इस बैठक में श्री महावीर मंडल निगरानी कमिटी का भी गठन किया गया जिसमें मंडल के वरीय सदस्य कैलाश यादव, मनोज खन्ना, राज कुमार गुप्ता, रामधन बर्मन, किशोर साहू , जय सिंह यादव एवं राजा सेन का चयन किया गया.

वर्ष 2017-18 के लिए श्री महावीर मंडल रांची की कार्यकारिणी

अध्‍यक्ष – राजीव रंजन मिश्रा

उपाध्यक्ष – मुकु यादव (सतीश), संजय सहाय

मंत्री – शंकर प्रसाद

सह मंत्री – जीवार्धन प्रसाद, प्रेम कुमार सिंह व मनीष यादव

कोषाध्यक्ष – सुभाष पटवारी

अंकेक्षक – सुनील सहाय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola