पर्यटन के क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी ओफरबीज : राकेश

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यटन के क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी ओफरबीज : राकेश

रांची : प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए ओफरबीज कंपनी पहले चरण में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. मनोरंजन और टूरिज्म विकास के लिए कई योजनाएं हैं. झारखंड में स्मॉल इंटरटेंमेंट सेंटर खोले जायेंगे. इसमें मुख्यत: सिनेमा हॉल और मनोरंजन स्थल बनाये जायेंगे. इसके तहत झारखंड के विभिन्न जगहों पर चौकस्टार, कोशास, स्प्री, एंटार्टिका […]

विज्ञापन

रांची : प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए ओफरबीज कंपनी पहले चरण में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. मनोरंजन और टूरिज्म विकास के लिए कई योजनाएं हैं. झारखंड में स्मॉल इंटरटेंमेंट सेंटर खोले जायेंगे. इसमें मुख्यत: सिनेमा हॉल और मनोरंजन स्थल बनाये जायेंगे. इसके तहत झारखंड के विभिन्न जगहों पर चौकस्टार, कोशास, स्प्री, एंटार्टिका और चौक बनाया जायेगा.

पहले चरण में मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने के लिए चौकस्टार बनाया जायेगा. चौकस्टार के लिए झारखंड के 44 जगहों का चयन किया गया है. उक्त बातें ओफरबीज कंपनी के सीइओ राकेश कुमार ने बुधवार को झारखंड चेंबर के साथ आयोजित बैठक में कही.

उन्होंने कहा कि चौकस्टार एक तरह का छोटा सिनेमाघर होगा. इसमें फिल्में दिखाने के अलावा मनोरंजन के कई कार्यक्रम होंगे. एक चौकस्टार के निर्माण पर लगभग 1.2 और 2.5 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. झारखंड चेंबर के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि राज्य की टूरिज्म पॉलिसी और इंडस्ट्री पॉलिसी बढ़िया है. इसका लाभ उद्यमियों को लेना चाहिए. बैठक में तिलैया डैम के विकास पर भी विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में राहुल मारू, सोनी मेहता, राजा कनकेया, अंबिका प्रसाद, सदस्य अरुण बुधिया, अश्विनी राजगढ़िया, शैलेश आदि उपस्थित थे. मेगा ट्रेड फेयर के समय में बदलाव : ट्रेड फेयर दोपहर एक से रात नौ बजे की जगह, अब दोपहर 12 बजे से नौ बजे तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola