13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

दैनिक बिजलीकर्मी बेमियादी हड़ताल पर

रांची : चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दैनिक वेतनभोगी बिजली कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के बैनरतले कर्मचारियों ने ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. संघ का दावा है कि राज्य के लगभग तीन हजार मानव दिवस बिजली कर्मचारी हड़ताल में […]

रांची : चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दैनिक वेतनभोगी बिजली कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के बैनरतले कर्मचारियों ने ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. संघ का दावा है कि राज्य के लगभग तीन हजार मानव दिवस बिजली कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं. निगम मुख्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में पलामू, गढ़वा, दुमका, पाकुड़, देवघर, साहेबगंज, गोड्डा व गिरिडीह समेत अन्य जगहों के भी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.
झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ सभी एरिया बोर्ड, संचरण प्रक्षेत्र में निजी एजेंसी बहाली प्रक्रिया तत्काल रद्द करने, वर्षों से कार्यरत मानव दिवस कर्मियों को ट्रेड टेस्ट के माध्यम से नियमित करने, मानव दिवस कर्मियों का अवधी विस्तार तत्काल एक साल के लिए बढ़ाने और प्रश्न पत्र लीक मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहा है.
निगम द्वारा मानव दिवस बिजली कर्मियों को दो माह के अवधि विस्तार का आदेश जारी किया गया है. परंतु, इससे कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया गया कि मानव दिवस कर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर पूरे राज्य पर पड़ रहा है. हजारीबाग अौर पद्मा में गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद से बिजली बंद हो गयी है. सरिया, बगोदर, डुमरी, तोरपा, खूंटी, कर्रा, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, आदित्यपुर, उलियान, चाईबासा, चतरा, देवघर, वासुकीनाथ व मधुपुर में गुरुवार सुबह से ही बिजली बाधित है. श्री राय ने कहा कि जब तक चारों मांगें पूरी नहीं की जायेगी, तब तक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel