Land Mutation Jharkhand : झारखंड में जमीन के म्यूटेशन से जुड़ी बड़ी खबर आई

म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सिस्टम दुरुस्त (Photo: AI)
Land Mutation Jharkhand : नये साल से सिस्टम दुरुस्त हो जायेगा. म्यूटेशन आवेदन भरे जा सकेंगे. 20 दिनों से ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन ठप है. सॉफ्टवेयर में तकनीकी सुधार का काम अंतिम चरण में है. नये आवेदन घटने से पेंडिंग मामलों में कमी दिखी. रांची समेत कई अंचलों में नया आवेदन शून्य है.
Land Mutation Jharkhand : नये साल में झारभूमि से म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सिस्टम दुरुस्त हो जायेगा. साल की शुरुआत से दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किये जा सकेंगे. इसके लिए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग काम कर रहा है. झारभूमि के सॉफ्टवेयर में आवश्यक सुधार किया जा रहा है. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसमें दो-चार दिनों में सुधार हो जायेगा, फिर सारे कार्य हो सकेंगे.
क्या है मामला
पिछले 20 दिनों से लोग दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. कॉमन सर्विस सेंटर आदि जगहों से आवेदन भरना संभव नहीं हो रहा है. म्यूटेशन के लिए आवेदन करने पर सिस्टम में एरर दिख रहा है. ऐसे में पुराने मामलों का आवेदन बंद हो गया है. केवल सुओ मोटो म्यूटेशन सिस्टम के तहत ही रजिस्ट्री के बाद डीड सीधे अंचल कार्यालयों में पहुंच रहे हैं.
घट गये हैं म्यूटेशन के नये आवेदन
पहले म्यूटेशन के लिए हर दिन नये आवेदन की संख्या काफी अधिक होती थी. राज्य भर में एक दिन में 300-400 आवेदन आते थे, लेकिन 28 दिसंबर को केवल 62 मामले पहुंचे. इस तरह पेंडिंग मामले भी घटते जा रहे हैं. नये मामले नहीं पहुंच रहे हैं. इसका असर है कि लंबित मामले कम दिख रहे हैं. राज्य भर में हमेशा 70 हजार या इसके आसपास पेंडिंग मामले रहते थे, लेकिन यह घटकर 50 हजार से कम हो गया है. 28 दिसंबर को राज्य भर में म्यूटेशन के 49445 मामले लंबित रहे.
यह भी पढ़ें : Land Mutation Jharkhand : झारखंड में म्यूटेशन का ऑनलाइन आवेदन अपलोड होना बंद, क्या है वजह
रांची जिले की स्थिति
रांची जिले के कुछ प्रमुख अंचल कार्यालयों में हमेशा म्यूटेशन के अत्यधिक मामले पहुंचते थे. अभी नया आवेदन एक भी नहीं आ रहा है. इसकी पुष्टि लंबित मामलों से हो रही है. यहां भी लंबित मामलों की संख्या घट गयी है. अरगोड़ा अंचल में 657, ओरमांझी में 1062, कांके में 2365, नगड़ी में 1344, नामकुम में 2235 और रातू में 1090 मामले लटके हुए हैं. पहले इनकी संख्या अधिक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










