रांची : ”फ्लाइट में बम” चिल्लाते हुए विमान से कूदा यात्री

रांची : सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस के कर्मचारी गौरव सिन्हा आज एयरपोर्ट पर घायल हो गये. बताया जा रहा है कि इंडिगो फ्लाइट से यात्रा कर वो रांची पहुंचे थे, इस दौरान सीढ़ी से उतरने के क्रम में ‘विमान में बम चिल्लाते’ हुए कूद गये. गौरव सिन्हा हजारीबाग के रहने वाले हैं.उधर बम निरोधक दस्ता विमान […]
रांची : सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस के कर्मचारी गौरव सिन्हा आज एयरपोर्ट पर घायल हो गये. बताया जा रहा है कि इंडिगो फ्लाइट से यात्रा कर वो रांची पहुंचे थे, इस दौरान सीढ़ी से उतरने के क्रम में ‘विमान में बम चिल्लाते’ हुए कूद गये. गौरव सिन्हा हजारीबाग के रहने वाले हैं.उधर बम निरोधक दस्ता विमान की जांच कर रही है.हालांकि दस्ते की जांच के बाद एयरपोर्ट पर कोई बम नहीं पाया गया.
बम की अफवाह से रांची एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया है. गौरव सिन्हा बेंगलुरू से रांची आ रहे थे. फ्लाइट में बम की खबर से अफरातफरी का माहौल मच गया. युवक से अब भी पूछताछ जारी है,. ज्ञात हो कि युवक के इस हरकत से प्लेन में 150 यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा. प्लेन को वापस बेंगलुरू जाना था लेकिन चार घंटे की देर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










